BJP MLA Vishwanath Singh: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP विधायक, हाईवे पर MLA की गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त
BJP MLA Vishwanath Singh: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP विधायक, हाईवे पर MLA की गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

BJP MLA Vishwanath Singh | Image Source \ IBC24
- सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर बड़ी दुर्घटना,
- गाड़ी को तेज़ रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी,
- हादसा लवडेल स्कूल के सामने हुआ,
सतना: BJP MLA Vishwanath Singh: सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई जब नरसिंहपुर जिले स्थित तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक विश्वनाथ सिंह की गाड़ी को पीछे से एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा लवडेल स्कूल के सामने उस वक्त हुआ जब विधायक प्रयागराज की ओर जा रहे थे।
BJP MLA Vishwanath Singh: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो वाहन तेज़ गति में था और अनियंत्रित होकर विधायक की गाड़ी से पीछे से जा टकराया। हादसे के समय गनीमत यह रही कि टक्कर इतनी तेज़ होने के बावजूद विधायक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए। घटना में वाहन जरूर क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
BJP MLA Vishwanath Singh: बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि टक्कर महज एक हादसा था या लापरवाही का नतीजा। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया। फिलहाल विधायक विश्वनाथ सिंह सुरक्षित हैं और घटना की पूछताछ होने तक उन्हें सतना सर्किट हाउस में ठहराया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: टक्कर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर पीछे से विधायक की गाड़ी से टकराने की वजह से हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MLA Vishwanath Singh: BJP MLA narrowly escapes a road accident
सतना
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am