Satna News: ट्रेन में आप भी सोते हैं तो पढ़ लें ये खबर…गहरी नींद में सोती रह गई महिला, चलती ट्रेन से चोर उड़ा ले गए लाखों का सामान…
सतना जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे CISF के जवान ए एन मिश्रा की पत्नी लीला मिश्रा का लेडीज पर्स चोरी …

satna news
- सतना: चलती ट्रेन में CISF जवान की पत्नी का पर्स चोरी।
- चोरी हुई रात में, कोच S-5 में दंपती सो रहे थे।
- पर्स में सोने-चांदी के गहने, नकदी और ATM कार्ड थे।
Satna News: सतना: सतना जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे CISF के जवान ए एन मिश्रा की पत्नी लीला मिश्रा का लेडीज पर्स चोरी हो गया। यह घटना रात करीब 3 बजे ट्रेन के अमदरा स्टेशन के पास पहुंचने से पहले हुई। जानकारी के अनुसार दंपती ट्रेन संख्या 18247 रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस के कोच S-5 में सीट नंबर 24 और 25 पर यात्रा कर रहे थे। दोनों अपने पैतृक गांव अमाव, पोस्ट अतरैला, थाना चाकघाट (रीवा) छुट्टी मनाने के लिए जा रहे थे।
पति-पत्नी के ट्रेन में सोते वक्त हुई चोरी
घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी गहरी नींद में थे और कोच में सन्नाटा था। अचानक श्री मिश्रा की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी का पर्स गायब है। पर्स में कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। यह पर्स चोरी होने की घटना ने दंपती को हड़बड़ा दिया। उन्होंने तुरंत अपने आस-पास की जगह तलाश की, लेकिन पर्स कहीं नहीं मिला। बाद में उन्हें समझ आया कि चोरी चलती ट्रेन में ही हुई है।
पर्स में थे कीमती सामान
पीड़ित ने बताया कि उनके पर्स में सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, तीन ATM कार्ड, पहचान पत्र और लगभग 2,500 रुपये नकद रखे थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कीमती गहनों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के चोरी होने से दंपती बेहद परेशान हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही दंपती ने सतना स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि ट्रेन में चोरी की यह घटना गंभीर है और आरोपियों की खोजबीन के लिए सभी स्टेशनों और कोच की CCTV फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही, ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना रात करीब 3 बजे बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के अमदरा स्टेशन के पास हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Satna News: A woman was left sleeping soundly, thieves stole goods worth lakhs from the moving train...
सतना
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am