BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Seoni Hawala Robbery Case: डकैती की आरोपी DSP पूजा पांडेय मासूम बच्चे को गोद में लेकर पहुंची कोर्ट.. नहीं मिली जमानत, सभी आरोपी जेल दाखिल

पुलिसकर्मियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इनमें धारा 310(2) डकैती, धारा 126(2) गलत तरीके से रोकना, धारा 140(3): अपहरण, धारा 61(2): आपराधिक षड्यंत्र शामिल …

Seoni Hawala Robbery Case

Seoni Hawala Robbery Case

satya prakash
Published: 17 Oct 2025 | 7:02 pmModified: 17 Oct 2025 | 7:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. डीएसपी पूजा पांडेय की जमानत अर्जी खारिज
  2. हवाला डकैती केस में सभी आरोपी जेल भेजे गए
  3. कोर्ट में बच्चे को गोद में लेकर पहुँचीं डीएसपी

Seoni Hawala Robbery Case: जबलपुर: मध्यप्रदेश के सिवनी में सामने आये बहुचर्चित हवाला लूटपाट मामले में आरोपी बनाई गए पुलिसकर्मियों की आज कोर्ट में पेशी थी। इस प्रकरण में डीएसपी और क्षेत्र की एसडीपोई रही पूजा पांडेय आज भी अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर कोर्ट जिला सत्र न्यायालय पहुंची थी। सभी ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की थी, हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को ख़ारिज कर दिया और फिर सभी आरोपियों कको जेल दाखिल कर दिया गया। दरअसल आज 17 अक्टूबर को सभी की पुलिस अभिरक्षा की मियाद ख़त्म हुई है। सभी आरोपी 15 तारीख से 17 तारीख तक पुलिस की रिमांड पर थे। सभी पर हवाला, लूट, डकैती और अपहरण से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा प्रकरण?

यह मामला तब उजागर हुआ जब सिवनी पुलिस पर आरोप लगे कि नागपुर के एक व्यक्ति से 3 करोड़ रुपए हवाला के पैसे के रूप में बरामद किए गए थे, लेकिन पुलिस ने केवल 1.45 करोड़ रुपए की जब्ती दिखाई। न किसी को आरोपी बनाया गया, न वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे।

जांच और कार्रवाई

Seoni Hawala Robbery Case: मामला 9 अक्टूबर को सामने आने के बाद आईजी वर्मा ने थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया. इसके बाद 10 अक्टूबर को डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसडीओपी पूजा पांडे को भी निलंबित कर दिया। पुलिस के संदिग्ध आचरण की जांच जबलपुर एएसपी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर डीजीपी ने सख्त एक्शन लिया और एफआईआर दर्ज की गई।

डील फेल होने से फूटा राज

जांच में खुलासा हुआ कि हवाला कारोबारी और पुलिसकर्मियों के बीच डील (Deal) की कोशिश भी हुई थी। पुलिस आधे-आधे पैसे यानी 1.5 करोड़ रुपए-1.5 करोड़ रुपए बांटने की बात कर रही थी, जबकि हवाला व्यापारी केवल 45 लाख रुपए देकर सेटलमेंट करने को तैयार था। डील फेल होने पर मामला उजागर हो गया।

दर्ज की गई धाराएं

Seoni Hawala Robbery Case: पुलिसकर्मियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इनमें धारा 310(2) डकैती, धारा 126(2) गलत तरीके से रोकना, धारा 140(3): अपहरण, धारा 61(2): आपराधिक षड्यंत्र शामिल था। वही इस कार्रवाई के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। देश भर में यह मामला सुर्खियों में है और पुलिस की छवि धूमिल होने की चर्चाएं तेज हैं।

READ MORE: नीतीश ने बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त किया, राजग को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश: शाह

READ ALSO: एक करोड़ से ज्यादा के इनामी रुपेश समेत 210 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम और गृहमंत्री कर रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: फिलहाल कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Seoni Hawala Robbery Case: DSP Pooja Pandey Denied Bail, All Accused Sent to Jail

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm