Anupama written update 11th February 2026: प्रेरणा थामेगी प्रेम का हाथ! क्या राही-प्रेम के फोटो फ्रेम की तरह, रिश्ता भी हो जाएगा चूर-चूर?

Anupama written update 11th february 2026: अनुपमा के आज के एपिसोड में, माहीं की ज़हरीली बातें करेंगी राही के दिल पर असर.. कृति करेगी, बदतमीजी की हद पार। क्या फ्रेम की तरह टूट जाएगा राही-प्रेम का रिश्ता..

Anupama written update 11th February 2026: प्रेरणा थामेगी प्रेम का हाथ! क्या राही-प्रेम के फोटो फ्रेम की तरह, रिश्ता भी हो जाएगा चूर-चूर?

Anupama written update 11th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@plus gossip

Modified Date: February 11, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: February 11, 2026 2:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डगमगाया राही का विश्वास!
  • एक तरफा इश्क़ ने सब कुछ बदल दिया!
  • क्या बच पाएगा, राही - प्रेम का रिश्ता?

Anupama written update 11th February 2026: ‘StarPlus’ में आने वाले, सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत होती है रही से, जो कि बहुत बेचैन नज़र आने वाली है। अनुपमा के बार-बार पूछने पर भी रही कहती है कि उसे लग रहा है कि कुछ गलत होने वाला है, उसे खुद नहीं समझ आ रहा कि वह इतनी परेशान क्यों हैं? अनुपमा को लगता है कि राही, प्रेम को मिस कर रही है इसलिए वह परेशान है। फिर अनुपमा, राही को अपनी गोद में आराम करने को कहती है।

Anupama Spoiler: राही को याद आई, माहीं की चेतावनी!

राही को माहीं की दी हुई चेतावनी याद आती है कि राही की जगह प्रेरणा का प्रेम के साथ जाना सही नहीं था, लेकिन राही कहती है कि उसे प्रेम पर पूरा भरोसा है। माहीं कहती है कि प्रेरणा अभी जिन हालातों से गुज़र रही है, वो अंदर से दुखी है डिप्रेस्ड है थोड़ी सी हमदर्दी भी उसे प्रेम के करीब ला सकती है। राही और ज्यादा बेचैन हो जाती है।

प्रेम और प्रेरणा की नजदीकियां!

प्रेम और प्रेरणा, सड़क पर चलते हुए आइसक्रीम खाते हैं। प्रेम, प्रेरणा से वादा करता है कि वह एक दोस्त की तरह हमेशा उसके साथ रहेगा। तभी कुछ गुंडे प्रेरणा को छेड़ते हैं लेकिन प्रेम उसे बचा लेता है। प्रेरणा, प्रेम को गले लगा लेती है और प्रेम उसे शांत करवाता है। राही को बचें देखकर अनुपमा को एकसास हो जाता है कि माही ने राही के मन में शक पैदा कर दिया है। फिर राही, अनुपमा से सवाल करती है कि जब उसे पता चला कि माया को अनुज पर क्रश है तो उसे कैसा लगा था? अनुपमा, माया और अनुज के साथ बिताया हुआ अतीत याद करती है।

प्रेरणा घबराकर और यह कहकर कि उसे गुंडों से डर लगता है, वह प्रेम को अपने रूम से बाहर जाने के लिए मना कर देती है। प्रेम उसे सोने के लिए कहता है और साथ ही आश्वासन भी देता है कि जब तक वो नहीं सोयेगी, वह वहीं पर बैठेगा। प्रेम को अंदर ही अंदर चिंता होती है राही परेशान हो रही होगी, क्योंकि उसका मोबाइल चार्ज नहीं है।

Anupama Today’s full episode: वसुंधरा मारेगी कपिल को थप्पड़!

कपिल, कृति से सवाल करता है कि वह उसकी माँ को धमकाने क्यों गई थी? फिर वह उसे कहता है कि उसकी माँ गायब हैं कम से कम उसे उनकी उम्र का तो ध्यान रखना चाहिए। कृति कहती है कि वह उसके पति से पैसे क्यों ले रही थी? कपिल कहता है कि यदि उसने अपनी माँ को पैसे दे भी दिए तो इसमें गलत क्या है? कृति कहती है कि उसकी माँ को मर जाना चाहिए।

यह सुनकर, कपिल कृति पर हाथ उठाता है लेकिन वसुंधरा बीच में आकर कपिल को ऐसा करने से थप्पड़ मार देती है, साथ ही पुलिस बुलाने का भी फैसला करती है। कृति, वसुंधरा के सामने बेचारी बनने की कोशिश करती है। वसुंधरा, कपिल को चेतावनी देती है और वहां से चली जाती है अनुपमा द्वारा, कपिल से उसकी परेशानी का कारण पूछे जाने पर, वह कहता है कि वह मर जाना चाहता है।

अनुपमा यह सुन परेशान हो जाती है क्योंकि कपिल सुसाइड करने का फैसला करता है किन्तु अनुपमा उसे बचा लेती है। कपिल बहुत परेशान होता है वह अनुपमा से कहता है कि औरतों के आँसू सब को दिखाई देते हैं किन्तु जो मर्द डोमेस्टिक वोइलेंस झेलता है तो उसे बचाने के लिए कोई रूल नहीं होते। अनुपमा, कपिल से उसका पास्ट शेयर करने को कहती है। कपिल बताता है कि उसके माँ ने उससे वादा लिया था कि वह कभी अपनी पत्नी को गाली नहीं देगा, इसलिए वह अब तक उसकी बदतमीजी को इग्नोर कर रहा है किन्तु अब वह थक चूका है।

कपिल पर डोमेस्टिक वायलेंस!

अनुपमा के द्वारा सवाल करने पर कि वह खुद का बचाव क्यों नहीं करता? कपिल कहता है कि कृति को समाज, पुलिस और परिवार वालों की हमदर्दी है वह अकेली नहीं है। दुनिया वालों की नज़रों में मर्द ही हमेशा गलत होते हैं कपिल कहता है कि उसके जैसे और भी मर्द हैं जो घरेलु हिंसा के शिकार होते हैं किन्तु उन्हें कोई नहीं समझता। फिर अनुपमा के द्वारा पूछे जाने पर कि वो कृति से तलाक क्यों नहीं ले लेता? तो कपिल कहता है कि कृति उसे तलाक नहीं देगी क्योंकि यदि वह तलाक देती है तो उसका परिवार उसे छोड़ देगा।

प्रीकैप

प्रेम, प्रेरणा के मन में उसके लिए फीलिंग्स जानकर हैरान रह जाता है। तभी राही और प्रेम की फोटो फ्रेम अचानक से टूट जाती है जिससे राही और अनुपमा परेशान जो जाते हैं। कपिल, अनुपमा से कहता है कि वह अब और कृति की वॉयलेंस बर्दाश्त नहीं कर सकता। अनुपमा उसे सुझाव देती है कि वह अपनी सूझ-बुझ के साथ कृति का बिहेवियर रिकॉर्ड कर के सच सब के सामने ले आए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.