Ranveer Singh Threating Message: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, ‘धुरंधर’ स्टार से मांगी गई करोड़ों की रकम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Ranveer Singh Threating Message: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, 'धुरंधर' स्टार से मांगी गई करोड़ों की रकम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Ranveer Singh Threating Message | Photo Credit: IBC24
- रणवीर सिंह को वॉट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली
- जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई
- धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया
नई दिल्ली: Ranveer Singh Threating Message बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें करोड़ों रुपए की मांग की गई है। एक्टर को ये धमकी एक वाट्सएप वॉइस नोट के जरिए मिली है। जिसके बाद एक्टर इसकी शिकायत मुंबई पुलिस को दी है।
Ranveer Singh News इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है। हालांकि, उन्हें धमकी किसने दी है, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन फिल्म स्टार्स को लगातार ऐसे धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं।
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दें कि 31 जनवरी आधी रात को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है। रोहित शेट्टी के घर बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था। मुंबई पुलिस इसकी जांच में लगी है। इस मामले में अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Korba Today Murder News: कोरबा में एक और सनसनीखेज हत्या की वारदात.. बेटी ने अपने ही पिता पर चलाया धारदार हथियार, मौके पर ही मौत
- Shahrukh Khan Dead in Train Accident: ट्रेन हादसे में ‘शाहरूख खान’ की मौत, पटरी किनारे मिली लाश, इन अंगों के हो गए चिथड़े-चिथड़े
- Om Birla Avishwas Prastav News: कांग्रेस के ही सरकार विरोधी इस प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने नहीं किये हस्ताक्षर.. आड़े आई ये संसदीय परंपरा, जानें क्या है मांग

Facebook


