Ganga Mai ki Betiyan: रोते हुए स्नेहा ने छोड़ा सिद्धू का घर! क्या दुर्गावती की ज़िद और फ़र्ज़ की खातिर ख़त्म हो जाएगी स्नेहा-सिद्धू की मोहब्बत?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ में दुर्गावती ने स्नेहा-सिद्धू को अलग करने का फैसला किया है जिससे सिद्धू धर्मसंकर में पड़ गया है। स्नेहा ने रोते हुए छोड़ा सिद्धू का घर...
Ganga Mai ki Betiyan 29th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- स्नेहा की हुई आंसुओं भरी विदाई!
- क्या असली सच ढूंढ पाएगा सिद्धू?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV‘ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ में स्नेहा और सिद्धू का रिश्ता भावनात्मक लगाव के एक नए मोड़ पर है। दुर्गावती ने दोनों को अलग करने का फैसला किया है जिससे सिद्धू धर्मसंकर में पड़ गया है। हालांकि, वह यह मानने को बिलकुल तैयार नहीं है कि मधु के साथ हुए हादसे में स्नेहा का हाथ है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: स्नेहा के प्रति सिद्धू का अटूट विश्वास!
सिद्धू सच का पता लगाने और स्नेहा को बेगुनाह साबित करने के लिए दुर्गावती से कुछ समय मांगता है। पारिवारिक दबाव के बावजूद भी सिद्धू का यह कदम स्नेहा के प्रति उसके अटूट विश्वास को दिखाता है।
स्नेद्धू ने लगाया एक दूसरे को गले!
कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब स्नेहा एक बड़ा त्याग करने का फैसला करती है। वह दुर्गावती को दिए अपने वचन को निभाने के लिए सिद्धू का घर और ज़िन्दगी छोड़ने की बात कहती है। वह नहीं चाहती कि उसकी वजह से परिवार में झगडे बढ़ें, इसलिए वह दूर जाने का रास्ता चुनती है। यह बेहद भावुक पल है जहां सिद्धू उसे आसानी से जाने नहीं देना चाहता। वह स्नेहा को गले लगा लेता है और दोनों रो पड़ते हैं। यह जुदाई उनके रिश्ते में एक बड़ा मोड़ ला सकती है।
Ganga Mai ki Betiyan 29th August written update: सातवें आसमान पर पहुंचा मुरली का गुस्सा!
दूसरी ओर, सहाना और मुरली की शादीशुदा ज़िंदगी में भी तनाव बढ़ने वाला है। काली, सहाना को घर छोड़ रहा होता है कि तभी वह अचानक से लड़खड़ा जाती है। मुरली ठीक उसी वक़्त वहां पहुंचकर उसे थाम लेता है, लेकिन साथ ही काली भी उसे सहारा देने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है, लेकिन काली को सहाना का हाथ पकडे देख मुरली गुस्से से पागल हो जाता है। मुरली के मन में काली के लिए पहले से ही शक के बीच बोए जा चुके हैं इसलिए इस साधारण से पल को भी वह बहुत बड़ी ग़लतफहमी का रूप दे देता है।
अब आने वाला एपिसोड, एक ओर स्नेहा-सिद्धू के लिए परीक्षा की घड़ी साबित होगा, और वहीं दूसरी ओर, सहाना और मुरली के लिए एक बड़ी ग़लतफहमी लेकर आएगा। पारिवारिक दबाव होने बावजूद भी सिद्धू का सच के साथ खड़ा होना यह साफ़ दर्शाता है कि वह मधु के साथ हुए हादसे के पीछे के असली ज़िम्मेदार को ढूंढ निकालेगा। दूसरी ओर, काली पर मुरली का बढ़ता हुआ शक कौशल्या और इंदु को नई मुसीबतें खड़ी करने का एक और मौका दे सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या दुर्गावती के अलग करने से पहले, सिद्धू सच का पता लगा पाएगा? क्या वह स्नेहा के साथ अपना रिश्ते बचा पाएगा?

Facebook


