Tej Pratap Yadav on Rajpal Yadav: राजपाल यादव की हालत देख पसीजा तेज प्रताप यादव का दिल, कर्ज में डूबे एक्टर की मदद के लिए किया ये बड़ा ऐलान
Tej Pratap Yadav on Rajpal Yadav: राजपाल यादव की हालत देख पसीजा तेज प्रताप यादव का दिल, कर्ज में डूबे एक्टर की मदद के लिए किया ये बड़ा ऐलान
Tej Pratap Yadav on Rajpal Yadav | Photo Credit: IBC24
- राजपाल यादव ने 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान न कर पाने पर तिहाड़ जेल में सरेंडर किया
- उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,
- जिसमें उन्होंने अकेलेपन और आर्थिक तंगी का ज़िक्र किया
नई दिल्ली: Tej Pratap Yadav on Rajpal Yadav अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाने वाले बालीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर चर्चा में है। इस समय वो किसी फिल्म नहीं, बल्कि कानून और कर्ज की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। 4 फरवरी को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि उनकी अंतिम याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट ने आदेश जारी किया था। दरअसल, राजपाल यादव को कुल 2.5 करोड़ रुपये भुगतान करना था। लेकिन वो समय सीमा में राशि जमा नहीं कर पाए। इसके बाद उन्हें सरेंडर करने का आदेश मिला था और इसी कारण से उन्होंने सरेंडर किया।
Tej Pratap Yadav on Rajpal Yadav सरेंडर से पहले सामने आया राजपाल यादव का भावुक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी और अकेलेपन का दर्द साझा किया। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं और उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। जब उनसे इंडस्ट्री के दोस्तों से मदद लेने की बात पूछी गई तो उनका जवाब और भी ज्यादा चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि यहां सब अकेले हैं और इस संकट से उन्हें खुद ही जूझना होगा। इस बयान ने बॉलीवुड की ग्लैमर भरी दुनिया के उस पहलू को उजागर किया, जहां तालियों और कैमरों के पीछे कलाकार अक्सर अकेले पड़ जाते हैं।
जन शक्ति जनता दल ने की मदद
राजपाल यादव के मुश्किल समय में अब जन शक्ति जनता दल पार्टी ने मदद के लिए आगे आए हैं। जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव उन्हें 11 लाख रुपए देने का ऐलान किया। तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एआउंट एक्स पर लिखा कि ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।’
मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।मानवीय… pic.twitter.com/IG4iblPRRq
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 10, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Share Market Today: बुल की दहाड़ या बियर की चाल? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल खोल सकती है कमाई का गुप्त दरवाजा!
- Bhopal School Girl Rape: तीन लग्जरी कारों में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी! गाड़ी में ही बनाया रेप का वीडियो, फिर दोस्तों को भेजकर किया ये काम, जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश
- Bhopal Kinnar Jihad News: ‘नवरात्रि व्रत तुड़वाए, गोमांस खिलाया..’, लव जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद! अब धर्म परिवर्तन के आरोप पर सुरैया किन्नर ने कह दी ये बड़ी बात

Facebook


