Anupama written update 16th February 2026: प्रेम-राही के रिश्ते में आई दरार! क्या अनुपमा की चील की नज़रें देख पाएंगी घर में छिपा राज़?

Anupama written update 16th february 2026: अनुपमा के आज के एपिसोड में, अनुपमा देगी प्रेरणा को ताना! राही को हुआ शक। क्या अनुपमा की बाज की नज़र, जान पाएगी घर में छिपा राज़..

Anupama written update 16th February 2026: प्रेम-राही के रिश्ते में आई दरार! क्या अनुपमा की चील की नज़रें देख पाएंगी घर में छिपा राज़?

Anupama written update 16th february 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@plus gossip

Modified Date: February 16, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: February 16, 2026 2:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनुपमा ने प्रेरणा को मारा ताना!
  • मीता चलेगी घिनौनी चाल!

Anupama written update 16th February 2026: Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब अनुपमा, परिवार में बच्चे के प्लानिंग को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय सभी के समक्ष रखती है। वह कहती है कि बच्चे की प्लानिंग तय करने का हक़ सिर्फ राही और प्रेम का है क्योंकि एक औरत नौ महीने तक अपने गर्भ में रखती है और बाद में उसका पालन-पोषण करती है इसलिए यह उसका निजी फैसला होना चाहिए। पराग, वसुंधरा से इस मामले को लेकर बाद में बात करने को कहता है। मीत कहती है कि प्रार्थना अपने बच्चे के साथ लौटेगी तो वसुंधरा को उसकी कमी खलेगी, लेकिन परी और राजा उसे खुश रखेंगे। वह जल्द ही प्रेम और राजा को परिवार शुरू करने की सलाह देती है।

Anupama Spoiler: अनुपमा को हुआ शक!

प्रेरणा, अनुपमा के साथ जाने का तय करती है। अनुपमा, प्रेम और प्रेरणा को देखकर कुछ असहज महसूस करती है। माहीं का प्रेरणा से पूछे जाने पर कि वह इतनी जल्दी क्यों जाना चाहती है राही जिद करती है कि वह, वहां पर रुककर प्रेम की मदद करे। प्रेरणा मान जाती है और कहती है कि वह अनुपमा को बहुत मिस करेगी। अनुपमा उसे याद दिलाती है कि न वो घर उसका है न ही लोग। वह राजा और परी को नए सफर के लिए आशीर्वाद देती है।

मीता चलेगी चाल!

दूसरी ओर, पाखी दिवाकर पर पैसे रखने को लेकर ज़ोर देती है और हँसते हुए मान जाता है। मीता, परी और राजा पर बच्चे की प्लानिंग शुरू करने को लेकर दबाव डालती है राजा, मज़ाक में कहता है कि आजकल कैब बुक करना तक मुश्किल है तो इतनी जल्दी बच्चा कैसे प्लान कर सकते हैं? अनीता, मीता को चेतावनी देता है कि उनपर दबाव न डाले, लेकिन मीता कहती है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे हमेशा कोठरी परिवार में साइडलाइन बनकर रह जाएंगे।

अनुपमा से दोबारा मिलने के लिए, किंजल बहुत एक्ससिटेड होती है। अनुपमा के हसमुख के बारे में पूछे जाने पर किंजल उसे बताती है कि हसमुख का मित्र बहुत बीमार है और वह उससे मिलने जाना चाहता है। अनुपमा, हसमुख को भरोसा दिलाती है कि वह उसे दिल्ली ले जायेगी। अनुपमा, हसमुख देखकर कहती है कि उसकी उम्र के लोग छोटी – छोटी चीज़ों में भी ख़ुशी ढूंढ लेते हैं। हसमुख, अनुपमा से साथ चलने को कहता है।

तोषु कहता है कि अभी फ्लाइट में टाइम है लेकिन ये बुज़ुर्ग लोग एयरपोर्ट इतना जल्दी क्यों पहुँच जाते है? पाखी भी उसका साथ देती है। अनुपमा जवाब देती है कि वे समय और पैसे को ज्यादा महत्व देते हैं, साथ ही अनुपमा उसे अपनी बकवास बंद करने को कहती है।

Anupama Today’s full episode: प्रेरणा ने बोला झूठ!

अनिल और पराग कंपनी को आगे बढ़ाने का फैसला करते हैं तथा राही और प्रेम, एक बड़ी ज्वेलरी एक्सिबिशन में हिस्सा लेने का सुझाव देते हैं। पराग और अनिल इसे एक बड़ा मौका मानते हैं। प्रेम और रही भी अपना सहयोग देने का वादा करते हैं। इसी बीच, राही का प्रेरणा से पूछे जाने पर कि वह प्रेम के साथ क्यों नहीं गयी? प्रेरणा कहती है कि प्रेम स्ट्रेस में था इसलिए अकेला ही चला गया। राही पूछती है कि क्या उन दोनों के बीच कोई झगड़ा हुआ था, तो प्रेरणा मना कर देती है।

अनुपमा और हसमुख, दिल्ली पहुंचकर डॉक्टर से मिलते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि हसमुख के दोस्त पर किसी ने हमला किया है, और उसके परिवार से कोई भी उससे मिलने नहीं आया है। डॉक्टर ये भी बताता है कि वह बेहोशी की हालत में भी अपने दोस्तों को आवाज़ लगा रहा था, अनुपमा और हसमुख से मिलने से पहले उन्हें हिम्मत रखने को कहता है।

प्रीकैप

हसमुख के दोस्त की पत्नी, अनुपमा और हसमुख से बात करने से मना कर देती है। अनुपमा को शक होता है कि वह कुछ छिपा रही है। हसमुख और उसके मित्र, अपने घायल दोस्त के लिए बहुत इमोशनल होकर गाना गाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.