Odisha Bomb blast Video: बनाते-बनाते ही फट गया बम, हिस्ट्रीशीटर शहनवाज की मौत, जान बचाने के लिए कपड़े उताकर भागी पत्नी, वीडियो वायरल

Odisha Bomb blast Video: बनाते-बनाते ही फट गया बम, हिस्ट्रीशीटर शहनवाज की मौत, जान बचाने के लिए कपड़े उताकर भागी पत्नी, वीडियो वायरल

Modified Date: February 16, 2026 / 02:31 pm IST
Published Date: February 16, 2026 1:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक की बम बनाते वक्त मौत
  • शहनवाज की पत्नी, मां और दोस्त भी थे मौजूद
  • शहनवाज मलिक और उसकी पत्नी लिजातुन बीबी की मौत हो गई

भुवनेश्वर: Odisha Bomb blast Video ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है ये वीडियो उस दौरान का है जब एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बम बना रहा था और अचानक विस्फोट हो गया। बम फटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। हैरानी की बात ये है कि बम बनाने में हिस्ट्रीशीटर का सहयोग कुछ महिलाएं भी कर रही थी। बम विस्फोट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बनाने के दौरान फटा बम

Odisha Bomb blast Video मिली जानकारी के अनुसार मामला 27 जनवरी का है, जब हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक (history-sheeter shahnawaz malik video) अपने घर की छत पर क्रुड बम बना रहा था। इस दौरान शहनवाज के साथ उसकी पत्नी और परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे। बम बनाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार की महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, खबर ये भी है कि हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक की घटना में मौत हो गई। जबकि उपचार के दौरान अस्पताल में पत्नी लिजातुन बीबी की भी मौत हो गई।

हादसे में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज की मौत

बताया गया कि छत पर हुए ब्लास्ट में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक (26), मां लिलातुन बीबी, मंगेतर तृप्तिमयी महल (23) और दोस्त अमीया मल्लिक (27) घायल हो गए थे। बम ब्लास्ट की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला की हंसने की आवाज के बाद जोर से ब्लास्ट होता है। इसके बाद भगदड़ मच जाती है। बुरी तर से जलने पर महिलाओं के कपड़े भी जल जाते हैं। तो वहीं दूसरी शहनवाज मलिक बुरी तरह से जख्मी हो जाता है। वह जलन से बचने के लिए पानी का सहारा लेता है।

परिवार के लोग हुए घायल

वीडियो वायरल होने के बाद यह जानकारी सामने आई है हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक किसी बदला लेने की नियत के साथ छत देसी बम बना रहा था। उस वक्त पर परिवार के सदस्य भी उसके पास ही मौजूद थे। बम ब्लास्ट की घटना में मलिक के  साथ उसके परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। इस खौफनाक घटना में शहनवाज मलिक और उनकी मां की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"