Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती के पैरों तले खिसकी ज़मीन! स्नेहा की पहचान का हुआ खुलासा, क्या गंगा और दुर्गावती की दोस्ती में आ जाएगी दरार?
Ganga Mai ki Betiyan: 'Zee TV' पर आ सबसे चर्चित शो 'गंगा माई की बेटियां' में अब ऐसा मोड़ आ चूका है, जिसका दर्शक कब से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि सच्चाई का खुलासा हो तो गया है पर क्या शायद बहुत देर हो चुकी है....?
Ganga Mai ki Betiyan 8th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- स्नेहा की सच्चाई ने मचाया तूफान!
- एक सच्चाई ने बदल दी पूरी कहानी!
- अब क्या होगा स्नेहा का अंजाम?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ पर आ रहा, सबसे चर्चित शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में अब ऐसा मोड़ आ चूका है, जिसका दर्शक कब से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जी हाँ! गंगा ने दुर्गावती के सामने स्नेहा की सच्चाई रख दी है, जिससे दुर्गावती के पैरों तले से मानो ज़मीन खिसक गई है।
Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: गंगा की गुंजी चीखें!
आने वाले एपिसोड में, इस कहानी का सबसे बड़ा धमाका देखने को मिलेगा, जिसमें राज़ तो खुलेंगे, किन्तु गलत समय पर.. एपिसोड की शुरुआत में, शेखर को दुर्गावती कि योजना का पता चलता है कि स्नेहा को अगवा कराने के लिए, दुर्गावती ने गुंडे भेजे हैं तो वह बहुत घबरा जाता है। बिना समय बर्बाद किए, वह गंगा को फ़ोन करके सारी सच्चाई बता देता है। स्नेहा की जान को खतरा है सुनकर चीख पड़ती है। उस एक फ़ोन से मानो, गंगा की दुनिया ही तहस-नहस हो जाती है।
काली खेलेगा घिनौना खेल!
गंगा, स्नेहा के फ़ोन के इंतज़ार में बैठी थी, किन्तु उसकी जान को खतरा होने के ख्याल से ही गंगा पूरी तरह टूट जाती है। वहीं दूसरी ओर, सिद्धू काली को पकड़ लेता है। काली से जवाब मांगने पर वह एक घिनौना खेल खेलता है, वह दुर्गावती का नाम लेकर झूठ बोलता है और पूरी मामले को तोड़-मरोड़कर पेश करता है।
Ganga Mai ki Betiyan 8th April written update: सिद्धू और दुर्गावती के बीच बढ़ती दूरी!
दुर्गावती का नाम सुनते ही, सिद्धू और स्नेहा स्तब्ध रह जाते हैं। इस एक झूठ से घातक ग़लतफहमी पैदा हो जाती है। सिद्धू का स्नेहा के लिए बेइन्तेहाँ प्यार और परिवार के बीच का संघर्ष और ज्यादा गहरा होता जाता है, जिसकी वजह से सिद्धू की, अपनी माँ (दुर्गावती) के प्रति दूरी, और ज्यादा बढ़ती हुई नज़र आती है।
दुर्गावती के पैरों तले खिसकी ज़मीन!
इस कहानी का सबसे धमाकेदार मोड़ तो तब आता है जब गंगा, दुर्गावती का सामना करती है और सच का खुलासा करती है कि “स्नेहा उसकी मंजली बेटी है”। दुर्गावती, स्नेहा की तस्वीर गंगा के साथ देखकर सदमे में आ जाती है और अपना नियंत्रण खो बैठती है। जिस लड़की से दुर्गावती नफरत करती है, जिसे वह अपने बेटे की ज़िन्दगी से हटाना चाहती है वह ‘गंगा’ की बेटी है.. दो परिवारों का यह भावात्मक टकराव, अब एक खतरनाक मोड़ ले लेता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सच्चाई जानने के बाद भी, क्या दुर्गावती अपनी ज़िद और गुस्से के आगे झुकेगी या फिर अहंकार के चलते स्थिति और भी भयावह हो जाएगी? तो अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि सच्चाई का खुलासा हो तो गया है पर क्या शायद बहुत देर हो चुकी है?
इन्हें भी पढ़ें:
- Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती का बदला हुआ पूरा! खतरे में पड़ी सिद्धू की जान, क्या स्नेहा मौत के जबड़े से निकाल बाहर लाएगी, सिद्धू की ज़िन्दगी?
- Tumm se Tumm Tak: प्यार के आँगन में घूमता शैतानी साया! क्या मीरा और जालंधर का सीक्रेट प्लान, अनु और आर्या के रोके सेरेमनी को कर पाएगा तहस-नहस?
- Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: मिहिर और नोयना की शादी से पहले, तुलसी हुई लापता! नोयना की चालाकी पर लगा ग्रहण, शांति निकेतन में मचा हड़कंप..

Facebook


