Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती का बदला हुआ पूरा!! खतरे में पड़ी सिद्धू की जान, क्या स्नेहा मौत के जबड़े से निकाल बाहर लाएगी, सिद्धू की ज़िन्दगी?

Ganga Mai ki Betiyan: अब आगे के एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, तूफ़ान से कौन बच पायेगा? कहानी में जबरदस्त ट्रैक भी आ सकता है जिसमें दुर्गावती के सामने आ जाएगी, स्नेहा की पूरी सच्चाई...

Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती का बदला हुआ पूरा!! खतरे में पड़ी सिद्धू की जान, क्या स्नेहा मौत के जबड़े से निकाल बाहर लाएगी, सिद्धू की ज़िन्दगी?

Ganga Mai ki Betiyan 7th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: April 7, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: April 7, 2026 1:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्या सिद्धू देख पाएगा दुर्गावती का असली चेहरा?
  • क्या स्नेहा बचा पाएगी सिद्धू की जान?

Ganga Mai ki Betiyan: Zee Tv‘ पर आ रहा शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में लगातार आ रहे ट्विस्ट एन टर्न ने दर्शकों के दिलों पर अपना राज जमा रखा है। आने वाला एपिसोड बहुत ही दिलचस्प मोड़ ले चूका है जहाँ दुर्गावती को, स्नेहा की किडनेपिंग की साजिश बहुत ही भारी पड़ने वाली है।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: सिद्धू पर जानलेवा हमला!

एपिसोड की शुरुआत होती है जब पुजारी, सिद्धू को चेतावनी करता है कि कुछ गुंडे, उसपर हमला करने के लिए ट्रेन में चढ़े हैं, जिससे सिद्धू खतरे को भांप लेता है और सतर्क को जाता है। उसी दौरान, काली के गुंडे सिद्धू पर हमला करते हैं किन्तु सिद्धू भी उनका डट कर सामना करता है, साथ ही स्नेहा भी सिद्धू का बखूबी साथ देती है क्योंकि यह सिर्फ हाथापाई ही नहीं बल्कि स्वयं की जान बचाने की लड़ाई है। देखते ही देखते, यह लड़ाई जानलेवा हो जाती है।

गुंडों से लड़ते वक़्त काली सिद्धू पर, पीछे से आकर चाकू से हमला कर देता है और उसी दौरान, दुर्गावती के भेजे हुए आदमी, स्नेहा का अपहरण कर लेते हैं, सिद्धू को इसकी भनक भी नहीं पड़ती। मानो एक ही पल में सब बिखर जाता है।

दुर्गावती की साजिश हुई कामयाब!

अब बात सिर्फ गुंडों को रोकने या स्नेहा को बचाने की नहीं है क्योंकि सिद्धू अब खुद बुरी तरह से घायल हो चूका है। उसकी ताकत, उसका आत्मविश्वास अब जवाब दे देती है। सिद्धू और स्नेहा की लव-स्टोरी जैसे एक ही रात में तहस-नहस हो जाती है। सिद्धू गंभीर हालत में नीचे गिर पड़ता है किन्तु साँसे अभी भी चल रही होती है। दूसरी ओर, दुर्गावती की योजना कामयाब तो हो जाती है किन्तु स्नेहा भी इतनी जल्दी हार मानने वालो में से नहीं है वह स्वयं की रक्षा के लिए लड़ती है और बच निकलने की कोशिश भी करती है।

Ganga Mai ki Betiyan 7th April 2026 written update: स्नेहा का हुआ अपहरण!

दुर्गावती की सच्चाई जल्द ही सब के सामने आने वाली है किन्तु कहानी में मज़ा तो तब आएगा जब सिद्धू को पता चलेगा कि स्नेहा का अपहरण जानबूझकर किया गया था और किसके इशारे पर किया गया था…

गंगा को पता चलते ही उसे गहरा सदमा लगता है यह बात उसे भावात्मक रूप से तोड़ देती है क्योंकि अभी-अभी सिद्धू पर उसका विश्वास बना था, किन्तु अब दोनों की जान खतरे में होने से, परिवार में उथल-पुथल मच जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.