Manipur Violence News: ‘आपकी आर्मी ने हमारे 4 लोगों को मार दिया..’, फिर सुलगा मणिपुर! दो मासूमों की मौत, गुस्साई भीड़ ने पीएम मोदी से किए तीखे सवाल

Manipur Violence News: Manipur में लंबे समय तक अपेक्षाकृत शांति रहने के बाद एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पहले ही लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया था।

Manipur Violence News: ‘आपकी आर्मी ने हमारे 4 लोगों को मार दिया..’, फिर सुलगा मणिपुर! दो मासूमों की मौत, गुस्साई भीड़ ने पीएम मोदी से किए तीखे सवाल

MANIPUR NEWS/ imag source: LicypriyaK X HANDLE

Modified Date: April 8, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: April 8, 2026 11:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा
  • BSF जवान के घर हमला
  • दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Manipur Voilence News: Manipur में लंबे समय तक अपेक्षाकृत शांति रहने के बाद एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पहले ही लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया था, और इसी बीच 7 अप्रैल को एक और बड़ी हिंसक वारदात ने स्थिति को और भड़का दिया। Border Security Force (BSF) के एक जवान के घर पर रॉकेट से हमला किया गया, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

Manipur Violence: सड़कों पर उतर आए गुस्साए लोग

Manipur Voilence News घटना के बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए, एक तेल टैंकर को आग के हवाले कर दिया और विरोध प्रदर्शन के दौरान Central Reserve Police Force (CRPF) के कैंप पर भी हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

BSF family attack India: हमला लेइकाई गांव में हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला बिष्णुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र के पास स्थित ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई गांव में हुआ, जिसे पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां BSF में तैनात जवान ओइनम मालेमंगनबा का घर निशाना बना। घटना के समय उनकी पत्नी ओइनम ओंगबी बिनिता (37) और उनके दो बच्चे घर में मौजूद थे—एक बच्चा पांच साल का और दूसरा महज पांच महीने का था। सुबह-सुबह हुए इस रॉकेट हमले में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इंफाल के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Bishnupur rocket attack: सोशल मीडिया पर युवती ने पीएम से लगाई गुहार

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक वायरल पोस्ट में एक युवती ने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi से सीधे सवाल करते हुए न्याय की मांग की है। युवती ने अपने संदेश में लिखा कि “कुकी उग्रवादियों द्वारा आधी रात को रॉकेट हमलों में अपनी मां के साथ सो रही दो मासूम बच्चियों की हत्या पर अब तक चुप्पी क्यों है?” उसने मणिपुर के हालात पर चिंता जताते हुए न्याय की मांग की और कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शांति संभव नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत

चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया

अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया

उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।