Ganga Mai ki Betiyan: ज़िन्दगी और मौत के बीच जूझता शेखर! क्या दुर्गावती बचा पाएगी अपने परिवार की खुशियाँ या अधूरा रह जाएगा सिद्धू का प्यार?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV’ पर आ रहा, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां’ अपनी मज़बूत कहानी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर …

Ganga Mai ki Betiyan 3rd April 2026
- मौत की दहलीज़ पर शेखर!
- अपनों के बीच शुरू हुई अनकही जंग!
- एक हादसे से बदल गया सब कुछ!
Ganga Mai ki Betiyan: 'Zee TV' पर आ रहा, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'गंगा माई की बेटियां' अपनी मज़बूत कहानी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और टी.आर.पी के अनुसार, पिछली बार की तरह, इस हफ्ते भी इस शो ने नंबर 5 पर अपनी धाक जमाई हुई है।
Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: गंगा के सामने छलका, दुर्गावती का दर्द!
आने वाले एपिसोड की शुरुआत होती है मंदिर में, दुर्गावती और गंगा के बीच गहरी बातचीत से.. दुर्गावती के दिल में चल रही कश्मकश को वह गंगा के सामने खुलकर रखती है और बिना सिद्धू का नाम लिए, वह अपना दर्द उसे बताती है। वह कहती है कि उसके बेटे की सगाई पूर्वी से हो चुकी है लेकिन सिद्धू के दिल में शायद कोई और है। वह पूर्वी से वादा कर चुकी है कि उसकी शादी सिद्धू से ही होगी, ऐसे में उसे सबसे ज्यादा डर, पूर्वी के भविष्य का है।
गंगा ने दी दुर्गावती को सलाह!
दुर्गावती उस दूसरी लड़की का नाम लिए बिना ही, उसके खिलाफ बहुत बुरा भला कहती है, उसपर इल्ज़ाम लगाती है, लेकिन गंगा का जवाब, बहुत ही सुलझा हुआ और समझदारी भरा होता है। वह शान्ति से दुर्गावती से कहती है कि वह इल्ज़ाम लगाने के बजाय, पहले इस बारे में अपने बेटे से खुलकर बात करें और फिर ही किसी नतीजे पर पहुँचे। यह शांतिपूर्ण होने के साथ-साथ बहुत ही जबरदस्त सन्देश है कि प्यार करना कोई गुनाह नहीं है लेकिन सच को अँधेरे में रखकर किसी को गुमराह करना जरूर गुनाह है।
गंगा की दी हुई सलाह, दुर्गावती के मन में सच का बीज बो सकती है। अब देखना ये है कि क्या दुर्गावती अब सीधे तौर पर सिद्धू से बात करेगी या अब भी सच की तह तक जाए बिना ही, स्नेहा को टारगेट करेगी?
Ganga Mai ki Betiyan 3rd April 2026 written update: शेखर का हुआ एक्सीडेंट!
दूसरी ओर, कहानी में अचानक एक इमोशनल ट्विस्ट आता है, जहाँ स्नेहा, शेखर का गंभीर रूप से एक्सीडेंट होते हुए देखती है। जिसके पश्चात्, स्नेहा, सिद्धू और मधु बिना समय गवाए उसे अस्पताल लेकर भागते हैं। शेखर को इस हाल में देख, मधु की सारी नाराजगी, दूरी और तलाक की बातें पल भर में ही गायब हो जाती हैं। वह अपने दिल की बात और अपनी भावनाएँ, शेखर से साझा करती है, क्योंकि कभी-कभी एक पल ही, लोगों को याद दिलाने के लिए काफी होता है कि वे आपकी ज़िन्दगी में क्या मायने रखते हैं..
अब सवाल ये उठता है कि क्या इस हादसे से शेखर और मधु का रिश्ता मजबूत हो जाएगा? क्या वे दोनों एक दूसरे के करीब आ जाएंगे या फिर क्या उनका तलाक रुक जाएगा?
एक हादसे से बदल गया सब कुछ!
शेखर के एक्सीडेंट की खबर मिलने से ठीक पहले, दुर्गावती, सिद्धू से उस लड़की के बारे में बात करने वाली ही होती है लेकिन एक्सीडेंट की खबर सुनते ही सब कुछ बदल जाता है।
अब कहानी का रुख, भावात्मक पढ़ाव की ओर बढ़ रहा है। आने वाले एपिसोड में देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या सिद्धू, दुर्गावती के सामने रख पाएगा अपने प्यार की सच्चाई?
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, दुर्गावती ने बिना नाम लिए अपनी पीड़ा शेयर की कि उसका बेटा पुर्वी से एंगेज्ड है लेकिन किसी और लड़की (स्नेहा) से प्यार करता है। गंगा ने उसे सलाह दी कि पहले अपने बेटे से खुलकर बात करें।
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Ganga Mai ki Betiyan: Shekhar Battles Between Life and Death! Will Durgavati Be Able to Save Her Family's Happiness, or Will Sidhu's Love Remain Unfulfilled?
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm