Ganga Mai ki Betiyan 31st July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो “गंगा माई की बेटियाँ“ के आने वाले एपिसोड में बेहद भावुक ड्रामा देखने को मिलेगा। जहाँ एक ओर, भवानी स्नेहा का पहला इम्तिहान लेगी, वहीं दूसरी ओर बिनीता लगातार सहाना और मुरली की शादी तोड़ने की साजिश रचती नज़र आएगी।
जब भवानी सिद्धू के कमरे में जाती है तो उसे कुछ अजीब लगता है। उसे पता चल जाता है कि स्नेहा और सिद्दू अलग-अलग रहे थे, और उन्होंने इस शादी को दिल से नहीं अपनाया है। स्थिति को बिगड़ता देख सिद्धू प्यार से स्नेहा का हाथ पकड़ लेता है और ऐसा दिखावा करता कि वे ख़ुशी-ख़ुशी साथ रह रहे हैं। लेकिन, भवानी इतनी नासमझ नहीं है कि उसकी आँखों में धुल झोंकी जा सके।
भवानी सख़्ती से साफ़ कर देती है कि वह कोई बच्ची नहीं है जिसे छोटी-मोटी बातों से बहलाया जा सके। वह स्नेहा को समझती है कि शादी एक पवित्र बंधन है, कोई दिखावा नहीं। भवानी उसे याद दिलाती है कि चूँकि, स्नेहा अपनी मर्ज़ी से घर लौटी है और उसने सिद्धू को अपनाया है इसलिए अब उन दोनों को मिलकर इस शादी की सारी ज़िम्मेदारियाँ निभानी होंगी।
इसके बाद भवानी स्नेहा को एक बेहद मुश्किल मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है। वह स्नेहा से पूछती है कि क्या इस रिश्ते की असलियत जानने के लिए गंगा को बुलाया जाए? वह स्नेहा को साफ़ शब्दों में अल्टीमेटम देती है कि अगर वह इस शादी को दिल से स्वीकार नहीं कर सकती, तो झूठा दिखावा करने के बजाय घर छोड़ देना चाहिए। यह टकराव स्नेहा के लिए सबसे बड़ी परीक्षा, क्योंकि उसे हर हाल में यह साबित करना होगा कि उसका इस घर में लौटना महज़ एक भावुक फैसला नहीं बल्कि उसकी सच्ची वापसी है।
इसी दौरान, मुरली और सहाना की कहानी में एक और चौंकाने वाला मोड़ आता है। सहाना, कुसुम और कौशल्य के पैरों तले ज़मीन तो तब ख़िसकती है जब मुरली के कमरे में मुरली और बिनीता को एक ही बिस्तर पर सोये हुए पाती हैं। यह नज़ारा सहाना को अंदर तक झकझोर देता है और वह रो पड़ती है। उसे लगने लगता है कि बिनीता की मौजूदगी ने आख़िरकार उसके और मुरली के बीच हमेशा के लिए दूरी पैदा कर ही दी।
इस नज़ारे को देखकर कुसुम और कौशल्या अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करती हैं। वहीं बिनीता की सोची-समझी साजिश ठीक वैसी ही कामयाब होती दिखती है जैसा उसने चाहा था। लम्बे समय तक बेबस और लाचार होने का नाटक करने के बाद, वह आख़िरकार मुरली की ज़िन्दगी पर कब्ज़ा करने में सफल होती नज़र आती है। बिनीता की इस कामयाबी को देखकर सहाना पूरी तरह से टूट जाती है।
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या स्नेहा भवानीदेवी को यकीन दिला पाएगी कि वह सच में सिद्धू को अपने पति के रूप में स्वीकार करती है? या क्या भवानीदेवी की पहली चुनौती ही उनकी शादी में दरारें उजागर कर देगी?
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या बिनीता अपनी इस घिनौनी साजिश से मुरली को सहाना से हमेशा के लिए दूर कर देगी? या फिर वक्त रहते उसकी इस चालबाज़ी का पर्दाफाश हो जाएगा और उसका असली चेहरा सबके सामने आ जाएगा?