Vasudha: चीखों में गूंज उठा चंद्रिका का आशियाना! वसुधा के उड़े होश.. क्या गुरु जी की खौफ़नाक भविष्यवाणी से छीन जाएगा चंद्रिका का सुहाग?
Vasudha: 'वसुधा' के आगामी एपिसोड में एक सनसनीखेज़ मोड़ आने वाला है, क्योंकि प्रभात के भविष्य को लेकर गुरु जी की भविष्यवाणी सच साबित होती नज़र आ रही है...
Vasudha 24th September 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- सच हुई गुरु जी की भविष्यवाणी!
- क्या चंद्रिका तक सच पहुँचा पाएगी वसुधा?
Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आगामी एपिसोड में एक सनसनीखेज़ मोड़ आने वाला है, क्योंकि प्रभात के भविष्य को लेकर गुरु जी की भविष्यवाणी सच साबित होती नज़र आ रही है। वहीं, चंद्रिका और तीजो के बीच छिड़ी तीख़ी बहस के बाद, वसुधा को यह एहसास होता है कि अब इस सच को अपने तक सीमित रखना नामुमकिन है।
Vasudha Upcoming Twist: चंद्रिका की बढ़ी चिंता!
प्रभात की जान पर मंडराते खतरे को देखते हुए, वसुधा बिना देर किए चंद्रिका को गुरु जी की भविष्यवाणी बताने का फैसला करती है। वह चाहती है कि समय रहते चंद्रिका सतर्क हो जाए। इधर, चंद्रिका पहले से ही बहुत बेचैन है, क्योंकि वह यह भूल नहीं पा रही है कि तीजन ने प्रभात की तस्वीर पर माला चढ़ा दी थी। इस दिल दहला देने वाली बात ने प्रभात के लिए उसकी चिंता को कई गुना बढ़ा दिया है।
बिरजू ने दिया प्रभात को धक्का!
जब वसुधा चंद्रिका से बात करने घर पहुँचती है, तब प्रभात बिरजू के परिवार को रोकने के लिए उनके पीछे भागता है। प्रभात बिरजू से रुकने की मिन्नत करता है, लेकिन बिरजू कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होता। वह प्रभात को झिड़कते हुए कहता है कि उसे उसकी दया की कोई ज़रूरत नहीं है और गुस्से में उसे पीछे की ओर धक्का दे देता है।
Vasudha 24th September 2026 written update: प्रभात हुआ हादसे का शिकार!
परिस्थिति तब और बिगड़ जाती है जब प्रभात एक चलती कार की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो जाता है। ठीक उसी वक्त, घर पर प्रभात का फोटो फ्रेम अचानक टूट जाता है, जिससे चंद्रिका को किसी बड़ी अनहोनी का आभास होता है। वह इस एक्सीडेंट से पूरी तरह अनजान होने के बावजूद गहरे खौफ और बेचैनी से घिर जाती है।
क्या सच हो जाएगी गुरु जी की भविष्यवाणी?
गुरु जी की भविष्यवाणी बताने के लिए वसुधा का घर की ओर दौड़ना और दूसरी ओर प्रभात का एक्सीडेंट होना, इस बड़े ट्विस्ट के साथ एपिसोड खत्म होता है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा समय रहते चंद्रिका तक पहुँचकर प्रभात को बचा पाएगी, या फिर गुरु जी की कही हुई बात सच हो जाएगी।

Facebook


