Vasudha: देव बना करिश्मा के हाथों की कठपुतली! क्या ज़िंदा है चंद्रिका का सुहाग या फिर है चौहान खानदान को मिटाने की, करिश्मा की कोई नई साजिश?

Vasudha: 'Zee Tv' पर आ रहा दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' की कहानी में, वसुधा को करिश्मा द्वारा लाई हुई अस्थियों पर शक होता है। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा उस अस्थियों की सच्चाई का पता लगा पाएगी?

Vasudha: देव बना करिश्मा के हाथों की कठपुतली! क्या ज़िंदा है चंद्रिका का सुहाग या फिर है चौहान खानदान को मिटाने की, करिश्मा की कोई नई साजिश?

Vasudha 20th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: April 20, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: April 20, 2026 3:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वसुधा को दिखा बापू सा का दिव्य चेहरा!
  • देव बना करिश्मा का गुलाम!
  • चौहान हवेली में मचा कोहराम!

Vasudha: Zee Tv‘ पर आ रहा दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी में बहुत ही भयावह और खतरनाक मोड़ आ चूका है जहां करिश्मा एक बार फिर घर तो लौटती किन्तु जवाब के साथ नहीं बल्कि हाथों में अस्थियों का कलश लेकर, जिसे देख चौहान परिवार के सदस्यों के पैरो तले ज़मीन खिसक जाती है। यह मंज़र उनके लिए किसी तबाही से कम नहीं होता..

Vasudha Spoiler: हाथों में अस्थियों का कलश पकडे, करिश्मा ने की चौहान हाउस में एंट्री!

चौहान परिवार पहले से ही टूटा हुआ है और प्रभात के लौटने की उम्मीद कर रहा है खासकर देव, लेकिन करिश्मा सिर्फ उस उम्मीद को तोड़ती नहीं है बल्कि अपने पैरो तले रौंद देती है। करिश्मा अस्थियों के कलश के साथ घर में प्रवेश करती है और यह दावा करती है कि यह अस्थियाँ प्रभात की ही हैं। उस पल में मानों सब कुछ बदल जाता है।

उस कलश को देख चौहान परिवार स्तब्ध रह जाता है। देव तो सदमे में चला जाता है। वह जो उसे अब तक खोज रहा था, लड़ रहा था और जिसे उम्मीद थी कि वह प्रभात को ढूँढ़ निकालेगा, अचानक से सब कुछ ख़त्म हो जाता है। करिश्मा अपना काम कर देती है – परिवार को पूरी तरह अंदर से तोड़ने का..

Vasudha Today’s full episode: क्या करिश्मा ने किया था ईमानदारी का वादा?

करिश्मा ने इससे पहले शर्त रखी थी कि प्रोपर्टी के पेपर्स पर साइन करके सारी प्रॉपर्टी उसके नाम करो, तभी वह प्रभात के बारे में सच बताएगी। देव और वसुधा, जवाब जानने की बेचैनी में उसकी शर्त मान लेते हैं, किन्तु करिश्मा ने सिर्फ जानकारी देने की बात कही थी न की ईमानदारी का वादा किया था।

जब तक परिवार के सामने सच आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। प्रॉपर्टी के कागज़ों पर साइन हो चूका होता है और प्रॉपर्टी हाथ से चली जाती है। अब चौहान परिवार सिर्फ भ्रम और गम में डूब जाता है। सब कुछ रेत की तरह, हाथों से फिसलता हुआ नज़र आता है।

वसुधा को हुआ शक!

जहां चौहान परिवार, गम में डूबा हुआ नज़र आता है वहीं करिश्मा अपनी जीत के नशे में पूरी तरह डूबी होती है, आखिरकार उसने वह हासिल कर ही लिए जो वह शुरू से चाहती है। किन्तु, कहानी में नया मोड़ तो तब आता है जब वसुधा को शक होता है। उसे समय, अस्थियां और चिट्ठी बहुत ही आसान तरीके से उपलब्ध करवाई हुई लगती है। उसका अंतर्मन इस सच्चाई को मानने से इनकार कर देता है और अंतरात्मा की यही आवाज़, उसकी आखिरी उम्मीद बन जाती है।

अविनाश और दिव्या भी इस पर भरोसा करने से हिचकिचाते हैं। परिवार अब लिखावट के जानकार (हैंडराइटिंग एक्सपर्ट) की मदद लेता है जिससे यह साफ़ हो जाता है कि अब चौहान परिवार करिश्मा पर आँख मूँदकर भरोसा नहीं कर रहा है। फिर भी, इस बार करिश्मा ने इतनी शातिराना तरीके से इस योजना को अंजाम दिया है कि शायद ही जाँच-पड़ताल से उसे तुरंत बेनक़ाब किया जा सके, जिससे परिवार शक और निराशा के बीच फंस गया है।

Vasudha 20th April 2026 written update: गम में डूबा चौहान परिवार!

देव पूरी तरह से बिखर चूका है। वह साफ़ तरीके से सोच नहीं पा रहा, जो करिश्मा चाहती है। वह अब कमज़ोर पड़ चूका है।

वसुधा की कहानी, अब एक एहम मोड़ पर आ खड़ी हुई है। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि अगर प्रभात सचमुच इस दुनिया से चला गया है तो यह चौहान परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल दौर है किन्तु यदि वह ज़िंदा है, तो करिश्मा अब तक का सबसे घिनौना खेल खेल रही है – मौत का नाटक, सबूतों की हेरा-फेरी और परिवार को अंदरूनी तौर पर क्षति पहुंचाना।

सबसे बड़ा सवाल तो यह उठता है कि:

  • क्या वसुधा, इन अस्थियों की सच्चाई का पता लगा पाएगी या करिश्मा अपनी पकड़ को और ज्यादा पुख्ता बनाएगी?
  • क्या वह राख वाकई असली है या फिर करिश्मा के किसी भयानक खेल का नया छलावा?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.