Bilaspur Housing Board Badam Case: ‘बादाम कांड’ मामले में बड़ा एक्शन, उप संपदा और प्रभारी अधिकारी मुख्यालय अटैच, वीडियो हुआ था वायरल, जानें पूरा मामला?
Bilaspur Housing Board Badam Case: ‘बादाम कांड’ मामले में बड़ा एक्शन, उप संपदा और प्रभारी अधिकारी मुख्यालय अटैच, वीडियो हुआ था वायरल, जानें पूरा मामला?
Bilaspur Housing Board Badam Case | Photo Credit: IBC24
- 'बादाम कांड' मामले में दो अधिकारियों को मुख्यालय अटैच किया गया
- युवक ने नामांतरण फाइल गुम होने पर बादाम देकर विरोध दर्ज कराया
- विभाग ने मामले की जांच कराने का आदेश दिया है
बिलासपुर: Bilaspur Housing Board Badam Case जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाउसिंग बोर्ड ‘बादाम कांड’ मामले में उप संपदा अधिकारी और प्रभारी संपदा अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पूनम बंजारे और एल पी बंजारे को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में एक युवक का सरकारी दफ्तर के करीब एक साल से चक्कर काटकर थक चुका था। जिसके बाद सरकारी अधिकारी के काम के रवैये से परेशान युवक अपने साथ बादाम लेकर पहुंचा। उसने यहां काम करने वाली मैडम की टेबल के सामने बादाम फेंककर बोला की बादाम खाना और जब याद आ जाए की फाइल कहां रखी है तो मुझे बता देना। युवक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
प्रकरण में नामांतरण की फाइल एक साल से गुम होने से परेशान युवक तरुण साहू ने उप संपदा अधिकारी को बादाम देकर विरोध दर्ज कराया। युवक का कहना है कि उसने एक साल पहले फ्लैट खरीदा था और नामांतरण के लिए सभी जरूरी दस्तावेज विभाग में जमा किए थे, लेकिन आज तक उसे नामांतरण संबंधी कागजात नहीं मिल पाए हैं। आरोप है कि विभाग पिछले एक साल से लगातार फाइल गुम होने की बात कहकर उसे चक्कर कटवा रहा है। इसी से नाराज होकर तरुण साहू ने अधिकारी को बादाम देते हुए कहा कि शायद इससे उनकी याददाश्त तेज हो जाए और गुम फाइल मिल सके।
बिलासपुरः अधिकारी की टेबल पर बादाम फेंकने का मामला, संबंधित अधिकारियों पर विभाग का एक्शन
https://t.co/C0FMv0fcYV— IBC24 News (@IBC24News) April 20, 2026

इन्हें भी पढ़े:-
- Punjab Kings Vs LSG: प्रियांश और कोनोली का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने LSG को इतने रनों से दी पटखनी, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Virudhunagar Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु ब्लास्ट की सच्चाई आई सामने! ऐसे हुआ था पूरा धमाका, मौत का आंकड़ा पहुँचा 23
- US Iran Peace Talk: शांतिवार्ता पर मंडराया संकट! अब ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्त, अमेरिका कर रहा था डेलीगेशन भेजने की तैयारी

Facebook


