Namita Thapar: ‘मेरी मां को भी गंदे-गंदे नाम दे रहे’, नमाज के फायदे बताने पर मिली गालियां तो भड़की ‘शार्क टैंक’ जज, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
Namita Thapar: 'मेरी मां को भी गंदे-गंदे नाम दे रहे', नमाज के फायदे बताने पर मिली गालियां तो भड़की 'शार्क टैंक' जज, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
Namita Thapar | Photo Credit: IBC24
- नमिता थापर ने नमाज पढ़ने के स्वास्थ्य लाभों पर वीडियो बनाया था
- वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा
- उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और धार्मिक होने पर गर्व है
नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज नमिता थापर (Namita Thapar) अक्सर अपनी बेबाक राय और साफ-साफ बात रखने के अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इन दिनों वो अपने एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में है। दरअसल, हालही में उन्होंने एक रील बनाया है जिसमें उन्होंने बताया है कि नमाज पढ़ने से सेहत को क्या फायदे होते हैं। उनके इस वीडियो पर अब यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई है और अब वे ट्रोलिंग (Namita Thapar Troll) का शिकार हो गई है। यूजर्स उनके धार्मिक होने पर भी सवाल उठाए।
Namita Thapar Video उन्होंने अब एक नया वीडियो जारी कर पुराने वीडियो के बारे में बताया है और उस वीडियो को लेकर सफाई दी है। नमिता ने एक्स पर एक नया वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने पिछले वीडियो को लेकर कहा कि ‘पिछले तीन हफ्ते से मुझे लोग लगातार गालियां दे रहे हैं। मेरी मां को भी गंदे-गंदे नाम दे रहे हैं। ऐसा इसलिए कि मैंने नमाज पढ़ने के सेहत के फायदे बताए थे। मैं एक हेल्थ केयर प्रोफेशनल हूं। मैंने इतने सारे धर्मों के सेहत के फायदों पर रील बनाई है। हर योगा डे पर आसन, खासकर सूर्य नमस्कार की रील बनाई है, तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे सिखाया गया है धर्म का सम्मान करें। तो आप इस तरह से धर्म का सम्मान करते हैं? खासकर महिलाओं का? रिजर्वेशन बिल पास नहीं हुआ, तो सब बोल रहे हैं लेकिन जब महिलाओं की ऐसी बेइज्जती होती है, तो फिर लोग चुप क्यों हैं? मैंने बहुत पहले सीखा है, आपके लिए कोई नहीं है, आपको अपने लिए बोलना होगा। तो, मेरे सभी ट्रोल्स आप लोग प्लीज बुराई करते रहिए। मुझे धार्मिक होने पर गर्व है। भगवान देख रहा है।’
I left for bombay at 6.30 am like the hard working professional that I am & stopped the car at 7 am to make this reel as I’ve long realised that silence is not a virtue & one must speak up when they are disrespected. Yes if wrong things happen at any workplace that are against… pic.twitter.com/rvMSu0wXz0
— Namita (@namitathapar) April 20, 2026
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुछ महीने पहले नमिता थापर ने एक वीडियो (रील) साझा किया था, जिसमें उन्होंने नमाज (Namaz) पढ़ने के शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में बात की थी। उन्होंने इसे वैज्ञानिक और स्वास्थ्य के नजरिए से पेश किया था। हालांकि, यह वीडियो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और इसके बाद नमिता को भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़े:-
- Punjab Kings Vs LSG: प्रियांश और कोनोली का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने LSG को इतने रनों से दी पटखनी, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Virudhunagar Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु ब्लास्ट की सच्चाई आई सामने! ऐसे हुआ था पूरा धमाका, मौत का आंकड़ा पहुँचा 23
- US Iran Peace Talk: शांतिवार्ता पर मंडराया संकट! अब ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्त, अमेरिका कर रहा था डेलीगेशन भेजने की तैयारी

Facebook


