Vasudha: कांच की तरह टूटा, चन्द्रिका का गुरुर! क्या करिश्मा की एक शर्त मिटा देगी, चौहान परिवार का वजूद या फिर शिकारी खुद ही बनेगी शिकार?
Vasudha: 'Zee TV' पर आ रहे सबसे चर्चित शो 'वसुधा' में धमाकेदार मोड़ आ चूका है जहां देव और करिश्मा के आमने-सामने टकराव की शुरुआत हो चुकी है। क्या देव, करिश्मा को एक्सपोज़ करने में कामयाब हो पाएगा?
Vasudha 17th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- देव ने पलट दिया पूरा खेल!
- करिश्मा की प्लानिंग पड़ी उल्टी !
Vasudha: ‘Zee TV‘ पर आ रहे सबसे चर्चित शो ‘वसुधा‘ ने इस हफ्ते, टीआरपी रेटिंग में लम्बी छलांग मारी है। कहते हैं न ‘नई कहानी, नया स्वैग’। गाँव से आई वसुधा की कहानी में इन दिनों बहुत से ट्विस्ट एन टर्न देखने को मिल रहे हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
Vasudha Spoiler: करिश्मा की साजिश का अंत शुरू!
आगे आ रहे एपिसोड में धमाकेदार मोड़ आ चूका है जहां देव और करिश्मा के आमने-सामने टकराव की शुरुआत हो चुकी है। करिश्मा ने जो कुछ भी किया, उसके बाद वह चुप नहीं बैठती। वह बिलकुल बेबाक तरीके से, सीधे पुलिस इंस्पेक्टर के पास जाती है और अपने पुराने गुनाहों को मिटाने की कोशिश करती है।
करिश्मा ने बिछाया रिश्वत का जाल!
वह इंस्पेक्टर को कोई छोटी-मोती रकम नहीं, बल्कि एक करोड़ की रिश्वत देती है ताकि उसके द्वारा किए हुए सभी गुनाहों के सबूत गायब हो जाए और उसके खिलाफ कोई भी केस न खुल पाए। वह पल उसकी असलियत को दर्शाता है कि वह लोगों की जिंदगियों के साथ खेलकर भी कितनी ज्यादा कॉंफिडेंट है। इंस्पेक्टर रिश्वत ले लेता है और “जब इंस्पेक्टर ही रिश्वत लेने लगे, तो इससे साफ हो जाता है कि सिस्टम में भारी खामियां हैं और सत्ता का दुरूपयोग बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है।”
Vasudha 17th April written update: अब शिकारी खुद बन गई शिकार!
इंस्पेक्टर को रिश्वत देकर, करिश्मा मन ही मन अपनी जीत का जश्न मना रही होती है तभी देव की धमाकेदार एंट्री होती है जिससे देखते ही करिश्मा के होश उड़ जाते हैं क्योंकि उसने देव के वहां इस तरह से पहुँचने की उम्मीद नहीं की थी। उसे देख करिश्मा के चेहरे पर डर और तनाव साफ़ नज़र आता है, किन्तु देव बिना किसी डर और हिचकिचाहट के करिश्मा का सामना करता है और उसे साफ़-साफ़ कहता है कि उसके पास करिश्मा के खिलाफ सबूत हैं। देव की कही हुई यह बात पूरी स्थिति को पलट कर रख देती है अचानक से शिकारी अब खुद शिकार जैसा महसूस करने लगती है।
करिश्मा पूरी तरह से शॉक्ड हो जाती है उसके हाव-भाव से साफ़ पता चलता है कि उसने देव के इतनी जल्दी मुकाम तक पहुँचने की उम्मीद नहीं की थी। अब तक तो कहानी की कमान उसी के हाथों में थी किन्तु उसने शायद देव को हलके में ले लिया।
Vasudha Upcoming Promo: टकराव के मैदान में आमने-सामने हुए देव और करिश्मा!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक तरफ देव है जो गुस्से, पछतावे और मजबूत इरादों के भरा हुआ साथ ही अपने परिवार का अंगरक्षक, दूसरी ओर है करिश्मा, जो अब भी है तो खतरनाक किन्तु थोड़ी हिली हुई.. अब टेंशन केवल सबूतों को लेकर नहीं बल्कि यह देखना बहुत ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि पहले घुटने कौन टेकता है.. क्या देव, करिश्मा को एक्सपोज़ करने में कामयाब हो पाएगा?
इन्हें भी पढ़ें:

Facebook


