Yeh Rishta Kya Kehlata hai: पश्चाताप की आग में जलेगा अरमान ! काजल ने अरमान के सामने उगला 8 साल पुराना ज़हर.. अरमान ने लिया अहम फैसला

Ads

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: YRKKH के आज के एपिसोड में सामने आएगा, विद्या का 8 साल पुराना घिनौना खेल, काजल ने उगला ज़हर, अरमान बहाएगा पश्चाताप के आँसू..

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 07:17 PM IST

YRKKH written update 16th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@GlitzVision USA

HIGHLIGHTS
  • अभिरा को याद कर रोया अरमान!
  • काजल ने उगला विद्या का 8 साल पुराना राज़!

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: Starplus‘ के मोस्ट पॉपुलर शो ‘YRKKH‘ में आज का एपिसोड इमोशनल भी होने वाला है और ड्रामेटिक भी.. जहाँ अरमान, अभिरा के बारे में सोचता है और अपनी भावनाओं को पूरी तरह से टूटा हुआ महसूस करता है। वह अभिरा की फोटो को गौर से देखता है और पुरानी यादों में खो जाता है, फिर गुस्से में आकर अभिरा और मायरा के साथ, अपनी तस्वीर फाड़ देता है, जैसे उसका प्यार अब दर्द और गुस्से में बदल गया है।

YRKKH Spoiler: विद्या खोलेगी 8 साल पुराना राज़ !

दूसरी ओर, विद्या और काजल में भिड़ंत हो जाती है। विद्या को फटी हुई तस्वीर मिलती है। विद्या उससे पूछती है कि वह उसकी ख़ुशी में उदास क्यों हो जाती है और क्यों दखल देती है। काजल बताती है कि वह सब जानती है अभिरा और अरमान के बीच गलतफहमियां, उनकी फीलिंग्स और विद्या की साजिशें। वो यह भी कहती है कि उसे पता है कि किस तरह विद्या ने मायरा की कस्टडी के कागज़ात अभिरा के बजाय अरमान को दिए और कैसे उसने अभिरा को मायरा से मिलने से रोका। काजल कहती है कि वह शुरू से ही जानती थी अभिरा और अरमान के अलगाव का मास्टरमाइंड विद्या ही है।

YRKKH written update 16 February 2026: विद्या ने कबूला अपना गुनाह!

विद्या यह बात कबूलती है कि उसने जानबूझकर अड़चनें डाली ताकि अरमान और अभिरा मिल न सकें। वह कहती है कि उसने उन्हें इसलिए अलग किया क्योंकि अभिरा ने अरमान की बजाय अनीता पर विश्वास किया और फिर वाणी को बचने के लिए उसने मायरा को आग में ही छोड़ दिया, वह दावे के साथ कहती है कि अभिरा, अरमान के लायक नहीं है। विद्या काजल से पूछती है कि उसे सच पता होने पर भी वह छुप क्यों रही? वह कहती है क्योंकि वह विद्या और अरमान के बीच ग़लतफहमी पैदा नहीं करना चाहती थी। लेकिन तभी काजल चेतावनी देती है कि वह हमेशा छुप नहीं रहेगी और सही समय पर बदले में कुछ मांग लेगी। मनीषा बीच में आकर दोनों को रोकती है।

बाद में काजल, मनीषा, विद्या और तान्या, अरमान से माफ़ी मांगते हैं। वह कहता है कि मायरा को चोट लगी थी और बिना बताये उसे शॉपिंग पर ले जाने के लिए उन्हें डाँटता है और कहता है कि अब से कोई भी बिना अरमान से पूछे, मायरा को कहीं नहीं लेकर जाएगा। कावेरी अरमान को अभिरा को लेकर ताना मारती है। इसी बीच दूसरी ओर अभिरा, मायरा के अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार करती है। आज के एपिसोड में बस इतना ही..

प्रीकैप

अभिरा अपनी कार ठीक करते हुए एक सुनसान सड़क पर फंस जाती है तभी कुछ गुंडे, अभिरा को घेर लेते हैं। अभिरा बहादुरी से उनका मुकाबला करती है। अरमान अभिरा को बचने के लिए दौड़ता है, उसे नहीं पता की वह अभिरा है।

इन्हें भी पढ़ें

क्या विद्या ने सच में अभिरा और आरमान को अलग किया था?

हाँ! विद्या ने आखिरकार कबूल लिया कि वह मास्टरमाइंड थी। उसने 8 साल तक साजिश रची ताकि अभिरा कभी आरमान के पास न आए। काजल ने इसे बेनकाब कर दिया!

आरमान ने अभिरा की फोटो क्यों फाड़ दी?

गुस्से, दर्द और पुरानी यादों के बीच आरमान टूट गया। फोटो फाड़कर उसने खुद को समझाया कि प्यार खत्म हो गया, लेकिन दिल अभी भी धड़क रहा है – AbhiMaan का प्यार जिंदा है!

सुनसान रोड पर अभिरा को क्या हुआ? क्या आरमान ने बचाया?

अभिरा कार ठीक करते वक्त गुंडों से घिर गई। वह बहादुरी से लड़ी, लेकिन आरमान मदद के लिए दौड़ा। वह नहीं जानता कि वो अभिरा है – क्लिफहैंगर! क्या अब पहचान होगा?

मायरा की हालत कैसी है? क्या उसे मां की बहुत याद आ रही है?

थेरेपिस्ट ने बताया कि मायरा ब्रेकडाउन में है – मां को खोने का डर उसे अंदर से खा रहा है। दादीसा उसे पैंपर कर रही है, लेकिन वो अभी भी उदास है।