Shahdol constable Death: बस स्टैंड पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक को बस ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, अब पुलिस इस एंगल से कर रही जांच
शहडोल के न्यू बस स्टैंड में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक महेश पाठक को बस ने कुचला। मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई, जबकि बस चालक फरार हो गया। …

Shahdol constable Death
- शहडोल न्यू बस स्टैंड में आरक्षक महेश पाठक की बस से कुचलकर मौत।
- बस चालक मौके से फरार, पुलिस की तलाश जारी।
- शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, परिवार में शोक का माहौल।
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के व्यस्त बस स्टैंड परिसर से रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बस स्टैंड में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक महेश पाठक को बस ने कुचल दिया। आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
आरक्षक ने मौके पर ही तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कोतवाली थाना के न्यू बस स्टैंड का है। आरक्षक महेश पाठक कोतवाली थाने में पदस्थ थे और रविवार दोपहर करीब 2 बजे बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ब्यौहारी की ओर से आ रही तेज़ गति की बस स्टैंड के भीतर घुस रही थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस सीधे आरक्षक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी बस स्टैंड पहुंचे। घटनास्थल से बस को जब्त कर थाने भेज दिया गया, जबकि आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बस ड्राइवर मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
https://www.youtube.com/watch?v=Na8bVykoItQ
इन्हें भी पढ़ें :-
- Jalaun Thana Incharge Death News: थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या?.. महिला सिपाही पर आखिर क्यों लगे ये सनसनीखेज आरोप?.. जानें क्या हुआ था कमरे में
- EPFO Rule: क्या रिटायरमेंट पर मोटा फंड चाहिए? PF की ये छुपी हुई सेटिंग बदल देगी खेल! बस जानना पड़ेगा ये ट्रिक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शहडोल ज़िले के न्यू बस स्टैंड परिसर में यह हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Tragic Accident in Shahdol: Constable Crushed by Bus at Busy Bus Stand, Driver Flees
शाहडोल
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm