उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर (उप्र) सात अगस्त (भाषा) शाहजहांपुर जिले में दसवीं कक्षा की छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा अपने घर में बने कच्चे स्नानगृह में स्नान कर रही थी, तभी गांव में रहने वाला अजय सिंह उसके घर आया और स्नान करते समय वीडियो बना लिया।
दीक्षित ने कहा कि आरोपी का पीड़िता के घर पर आना-जाना था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
दीक्षित ने कहा कि इसकी वजह से पीड़िता परेशान हो गई और 27 जुलाई को उसने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
उन्होंने कहा कि इस बीच पीड़िता की मां घर पर आ गई और उनकी चीख-पुकार सुनकर आए लोगों ने लड़की को नीचे उतार लिया।
दीक्षित ने बताया कि परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे बरेली भेज दिया गया।
इसके बाद परिजन ने बुधवार को पुलिस को जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी अजय सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भाषा
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
SHAHJAHANPUR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm