अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
शाहजहांपुर (उप्र), 14 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अवैध शराब बनाकर बेचने का विरोध करने पर ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने एक युवक की कथित रूप से लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तिलहर थाना अंतर्गत सहबेगपुर गांव में रहने वाले ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार की चाची घर में शराब बनाकर बेचती है, इस बात का जब ग्रामीण सुरेंद्र पुत्र केदार को पता चला तो उसने इसका विरोध किया जिसके बाद से प्रधान सुरेंद्र कुमार उसे अपना दुश्मन मानने लगा।
दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने सुरेंद्र (30) को अपने घर बुलाया और और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी सुखदेव, वासुदेव, सतीश, अमित, दिलीप, बीपी, गोविंद तथा ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी गोविंद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की तीन टीमें ने आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
भाषा सं राजेंद्र रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
SHAHJAHANPUR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm