शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना के बाद कांवड़ मार्ग पर और पुलिसकर्मियों की तैनाती
शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना के बाद कांवड़ मार्ग पर और पुलिसकर्मियों की तैनाती
शाहजहांपुर (उप्र), 13 अगस्त (भाषा) शाहजहांपुर जिले में कावड़ मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत के बाद इस 90 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त 60 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि पलिया फर्रुखाबाद राजमार्ग की दो लाइन पूरी तरह कावड़ यात्रियों को समर्पित कर दी गई हैं।
बुधवार शाम एक कावड़ यात्रा में शामिल तीन लोगों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी जिसमें दो कावड़ियों की मौत हो गई थी जबकि एक घायल हो गया था। पुलिस ने इस घटना के बाद चार और कांवड़ शिविर स्थापित किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 90 किलोमीटर के कावड़ मार्ग पर 1100 सिपाही, 210 उप निरीक्षक, 17 निरीक्षक और सात पुलिस क्षेत्राधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 100 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार को अतिरिक्त 60 पुलिसकर्मी इस व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।
भाषा सं राजेंद्र शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना के बाद कांवड़ मार्ग पर और पुलिसकर्मियों की तैनाती
SHAHJAHANPUR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm