BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MP News: ‘कांग्रेस वाले घर में पलते हैं बड़े-बड़े कुत्ते’.. विपक्ष पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला, जानिए मुख्यमंत्री ने क्यों कही ये बातें?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के दौरे पर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और पीला मोजेक वायरस से हुई फसल क्षति पर मुआवजा देने का भरोसा दिलाया। …

MP News: ‘कांग्रेस वाले घर में पलते हैं बड़े-बड़े कुत्ते’.. विपक्ष पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला, जानिए मुख्यमंत्री ने क्यों कही ये बातें?
IBC24 Digital
Published: 11 Sept 2025 | 7:39 pmModified: 11 Sept 2025 | 7:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला.
  2. किसानों को राहत और मुआवजे का भरोसा.
  3. सिंचाई और कृषि योजनाओं की घोषणाएं.

MP News: शाजापुरः जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। उन्होंने पोलायकलां हेलीपैड से सीधे ग्राम खड़ी पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने खेतों में जाकर सोयाबीन और मूंगफली की फसल देखी और किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और पीला मोजेक से हुए फसल के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा।

Read More: Apple vs Samsung: अब फोन के फीचर्स को लेकर सोशल मीडिया पर टकराव! इस दिग्गज कंपनी ने एप्पल का उड़ाया मजाक? जानें क्या है पूरा माजरा

किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- कांग्रेस के लोगों को मालूम नहीं है कि सोयाबीन जमीन के अंदर लगेगा कि ऊपर लगेगा। ये कहते हैं कि हम आंदोलन करेंगे। मैं कहता हूं तुम आंदोलन क्या करोगे। तुमने कभी जीवन में आंदोलन ही नहीं करे। आंदोलन तो हमने करे थे। कांग्रेस के नेताओं ने कुत्ते पाले। उनके घर में क्या है कुत्ते हैं। अपन तो गाय पालने वाले हैं। बताओ 33 करोड़ देवी-देवताओं का जिसमें वास हो, वह गाय छोड़कर कांग्रेस के लोग बड़े-बड़े कुत्ते पाल रहे। उनको कुत्ते मुबारक, अपन तो गाय माता वाले हैं।

शाजापुर में लाएंगे नर्मदा का पानी

MP News: शाजापुरः किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित में हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं को सुना। सीएम ने कहा कि नर्मदा का पानी शाजापुर जिले में लाया जाएगा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल योजना से हर गांव में सिंचाई का पानी पहुंचेगा। उन्होंने कामधेनु योजना के बारे में भी बताया, जिसके तहत 25 गायों को पालने पर ₹40 लाख की योजना में से ₹10 लाख की सब्सिडी सरकार देगी। इसके अलावा गोशालाओं को प्रति गाय ₹40 प्रति दिन की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसानों के आंसू पोंछने आए हैं और खुद भी एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस को किसानों की समस्याओं की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि 17 तारीख को प्रधानमंत्री भी आ रहे हैं, जिससे कपास को बढ़ावा देने के लिए एक नया पीएम मित्रा पार्क बनाया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके। उन्होंने ₹2700 प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदने का भी वादा किया।

Read More: Vice President’s Under Secretary: उपराष्ट्रपति कार्यालय में होती है अंडर सेक्रेटरी की अहम भूमिका, हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, जानकर हो जाएंगे हैरान..

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नर्मदा का पानी शाजापुर लाने की योजना का ऐलान पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के तहत हर गांव तक सिंचाई का पानी कामधेनु योजना के तहत 25 गाय पालने पर ₹10 लाख की सब्सिडी गोशालाओं को ₹40 प्रति गाय प्रति दिन की सहायता ₹2700 प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूं खरीदने का वादा पीएम मित्रा पार्क का ऐलान, जिससे कपास किसानों को बेहतर दाम मिल सके

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: 'Big dogs grow up in Congress houses'.. CM Dr. Mohan Yadav's big attack on the opposition, know why the Chief Minister said these things

शहर की खबरें
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am