Sidhi Gangrape: घूमने निकला था प्रेमी जोड़ा, 5 युवकों ने पकड़कर जंगल में किया गैंगरेप
Sidhi Gangrape: जहां एक दलित युवती के साथ जंगल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम बरीगवां के पास का है। पुलिस ने …

Sidhi Gangrape, image source: ibc24
- 4 से 5 युवकों ने एक एक करके सामूहिक बलात्कार
- तीन आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार
सीधी: Sidhi Gangrape, सीधी जिले से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दलित युवती के साथ जंगल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम बरीगवां के पास का है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
4 से 5 युवकों ने एक एक करके सामूहिक बलात्कार
बताया जा रहा है कि एक प्रेमी जोड़ा शिव मंदिर बढ़ौरा दर्शन करने के बाद करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बरीगवां की तरफ घूमने गया था। वहीं पर जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़िता के अनुसार 4 से 5 युवकों ने जबरन उसे जंगल में ले जाकर बर्बरतापूर्वक मारपीट की और फिर एक एक करके सामूहिक बलात्कार किया।
read more: Today Gold Price: फिर महंगा हुआ सोना, एक ही बार में बढ़े इतने रुपए, जानें क्या है चांदी का भाव
Sidhi Gangrape, घटना के बाद युवती किसी तरह वहां से भागी और ग्राम बरीगवां पहुंचकर सरपंच पति दलवीर सिंह और अन्य ग्रामीणों को अपनी आप बीती सुनाई। सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। सरपंच ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही सेमरिया थाना और चुरहट थाना पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर युवती ग्रामीणों को मिली फोन से पुलिस को पूरी घटना बताई।
तीन आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार
पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई और कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोन नदी के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है और साथ ही विवेचना जारी है।
read more: आईएसएल पर अनिश्चितता के चलते चेन्नईयिन एफसी ने परिचालन निलंबित किया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Sidhi Gangrape: A couple had gone out for a stroll, 5 youths caught them and gangraped them in the jungle
सीधी
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am