Hand Pump on Road: किसने बनाया ये मुजस्समा? बीच में हैंड पंप…अगल-बगल चमचमाती सीसी रोड, देखिए इजीनियरिंग का एक और नायाब नमूना
Hand Pump on Road in Madhya Pradesh: किसने बनाया ये मुजस्समा? बीच में हैंड पंप…अगल-बगल चमचमाती सीसी रोड, देखिए इजीनियरिंग का एक और नायाब नमूना

Hand Pump on Road: किसने बनाया ये मुजस्समा? बीच में हैंड पंप...अगल-बगल चमचमाती सीसी रोड / Image: IBC24
- ठेकेदार ने हैंडपंप को सड़क के बीच में छोड़ कर उसके चारों ओर गड्ढा बना दिया
- सड़क पीएम जनमन योजना के तहत 34 लाख से अधिक की लागत से बनी
- नल जल योजना न होने के कारण यह हैंडपंप पानी का एकमात्र स्रोत
शिवपूजन मिश्रा, सीधी: Hand Pump on Road 'एमपी अजब है, सबसे गजब है' ये बात अब तक आपने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको इसका जीता जागता उदाहरण दिखाने वाले हैं। जी हां मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना के ठेकेदार ने ऐसा रोड बना दिया है जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में होने लगी है। बता दें कि हाल ही में राजधानी भोपाल में भी 90 डिग्री वाले ओवरब्रिज की पूरे देश में चर्चा हुई थी और अब नायाब इंजीनियरिंग का दूसरा उदाहरण देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Hand Pump on Road दरअसल मामला डोल कोठार ग्राम पंचायत का है, जहां बैगा बस्ती में 600 मीटर की सड़क पीएम जनमन योजना के तहत बनाई गई है। लेकिन बीच सड़क में हैण्ड पम्प को हटाने के बजाय बढ़ा गड्ढा खोद दिया गया है, जिसके चलते यहां के स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित डोल कोठार ग्राम पंचायत में 35 से 40 घरों की बैगा जनजाति के लोग निवास करते हैं। शासन की ओर से यहां के लिए पीएम जनमन योजना के तहत 600 मीटर सड़क निर्माण के लिए 34.79 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना की ओर से मेसर्स गणेश प्रताप सिंह नंदनवन डैनिहा को रोड निर्माण का ठेका दिया गया।
बताया गया कि ठेकेदार ने 3 जुलाई 2024 को निर्माण कार्य शुरू किया, जो 2 जुलाई 2025 को कार्य पूर्ण कर दिया गया है। सड़क बनने के बाद देखा गया कि ठेकेदार ने तो बीच सड़क पर हैंडपंप छोड़ दिया है और अगल-बगल शानदान चमचमाती सीसी रोड। बताया गया कि यहां अब तक नल जल योजना नहीं पहुंच पाई है और यहां के लोगों के लिए पानी का एक ही सहारा हैंडपंप है। ऐसे में ठेकेदार ने इंजीनियरिंग का नायाब नमूना पेश करते हुए हैंडपंप को किनारे करने बजाए उसके सड़क के चारों ओर गड्ढा कर सड़क को पूरा कर दिया।
वहीं दूसरी ओर अब ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वो लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो जब सड़क बन रही थी तभी ग्रामीणों द्वारा आवाज उठाई गई थी कि हैंडपंप को दूसरी जगह खोद दिया जाए, लेकिन निर्माण एजेंसी व ठेकेदार मांगो को अनसुना कर दिया। अब बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। पानी के लिए पहले गड्ढे में उतरना पड़ता है फिर उसको लेकर ऊपर चढ़ना पड़ता है।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह अजीबोगरीब सड़क मध्यप्रदेश के सीधी जिले के डोल कोठार ग्राम पंचायत में बनी है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Hand Pump on Road in Madhya Pradesh: Start Controversy again after Road Construction
सीधी
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am