Sidhi News: रेत माफिया की हैवानियत! नदी किनारे नाबालिग के साथ हुआ खौफनाक कांड, बीच सड़क मचा हाहाकार, जानकर कांप उठेगी रूह
sidhi News: सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया, …

sidhi News
- अवैध रेत उत्खनन में नाबालिग की दर्दनाक मौत।
- ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ने से मौके पर ही गई जान।
- आरोपी चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।
sidhi News सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग श्रमिक रेत माफियाओं का शिकार हो गया। गोपद नदी में रेत लोड करने गए किशोर के ऊपर ट्रैक्टर चालक ने बेरहमी से ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
sidhi News घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Sidhi News: ट्रॉली से गिरने के बाद हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी चौकी के पास का है। टिकरी चौकी अंतर्गत गोपद नदी में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था। ट्रैक्टर में रेत लोडिंग के लिए 16 वर्षीय उमेश सिंह भी गया हुआ था।
रेत लोड करने के बाद वह ट्रॉली में बैठ गया। जैसे ही ट्रैक्टर कुछ दूर आगे बढ़ा, वह ट्रॉली से नीचे गिर गया और ट्रॉली उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था।
आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सुबह सभी परिजन एकत्रित होकर हंगामा करने लगे और पुलिस व राजस्व अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस की काफी समझाइश के बाद करीब सात घंटे बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी मड़वास भूपेश वैश्य ने बताया कि जिले में लगातार अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियां सामने आ रही हैं। विगत दिनों खनिज विभाग द्वारा पुलिस और सोन घड़ियाल अमले की संलिप्तता का भी खुलासा किया गया था। अब अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टर से नाबालिग की मौत के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sheopur Crime News: पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, बड़ा भाई ही निकला युवक का हत्यारा, आरोपी ने बताई दिल दहला देने वाली वजह
- Petrol Diesel Price 22 December 2025: इतने रुपए महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, आम जनता को जोर का झटका, जानिए आपके शहर में क्या है रेट
- School Timing Change News Today: प्रदेश के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, नई टाइमिंग जानें यहां
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी चौकी के पास गोपद नदी की है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Minor Killed During Illegal Sand Mining in Sidhi
सीधी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm