Petrol Diesel Price 22 December 2025: इतने रुपए महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, आम जनता को जोर का झटका, जानिए आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price 22 December 2025: इतने रुपए महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, आम जनता को जोर का झटका, जानिए आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price 22 December 2025: इतने रुपए महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, आम जनता को जोर का झटका / Image: File
- पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
- डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ती है
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 22 December 2025 महंगाई की मार झेल रही जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है कि महंगाई से कुछ तो राहत मिले। लेकिन रोजाना दैनिक जरूरत से लेकर जरूरी सामानों के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। जनता को उम्मीद है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में भी कमी आए तो थोड़ी राहत मिले, लेकिन फिलहाल ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है। वहीं, इस बीच एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Petrol Diesel Price 22 December 2025: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
मिली जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। फिलहाल राजधानी में पेट्रोल ₹105.53 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मंगलवार को यही दाम ₹105.23 प्रति लीटर था। वहीं, डीजल की कीमत की बात करें तो आज डीजल ₹91.77 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि सोमवार को यह ₹91.49 प्रति लीटर था।
ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अचानक आई इस बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपया विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स स्ट्रक्चर ये सभी फैक्टर मिलकर अंतिम कीमत का ताना-बाना बुनते हैं।
Petrol Diesel Price: देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम
| क्रम संख्या | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| 1 | महाराष्ट्र | ~₹104.13 | ~₹91.41 |
| 2 | राजस्थान | ~₹105.07 | ~₹90.53 |
| 3 | मध्य प्रदेश | ~₹106.62 | ~₹91.98 |
| 4 | तेलंगाना | ~₹107.46 | ~₹95.70 |
| 5 | केरल | ~₹107.48 | ~₹96.48 |
| 6 | आंध्र प्रदेश | ~₹109.37 | ~₹97.22 |
| 7 | पश्चिम बंगाल | ~₹105.41 | ~₹92.02 |
| 8 | बिहार | ~₹105.58 | ~₹91.82 |
| 9 | कर्नाटक | ~₹102.92 | ~₹90.99 |
| 10 | तमिलनाडु | ~₹100.90 | ~₹92.48 |
| 11 | उत्तर प्रदेश | ~₹94.69 | ~₹87.81 |
| 12 | दिल्ली (NCT) | ₹94.77 | ₹87.67 |
| 13 | गुजरात | ~₹94.85 | ~₹90.52 |
| 14 | पंजाब | ~₹98.28 | ~₹88.09 |
| 15 | हरियाणा | ~₹96.07 | ~₹88.40 |
| 16 | छत्तीसगढ़ | ~₹99.54 | ~₹93.50 |
| 17 | ओडिशा | ~₹100.93 | ~₹92.51 |
| 18 | झारखंड | ~₹97.86 | ~₹92.62 |
| 19 | चंडीगढ़ (UT) | ~₹94.30 | ~₹82.45 |
| 20 | अंडमान और निकोबार (UT) | ~₹82.46 | ~₹78.05 |
ये भी पढ़ें
- IPS Promotion and Posting: मिल गया नए साल का तोहफा.. 20 IPS अफसरों को मिला प्रमोशन, सभी SP से बने DIG, देखें लिस्ट
- SIR Madhya Pradesh Update: प्रदेश में SIR का इफेक्ट.. 42 लाख वोटर हो जायेंगे मतदाता सूची से ‘आउट!’.. राज्य में फ़िलहाल 5.74 करोड़ वोटर्स

Facebook


