Leela Sahu Viral Video: ‘6-6 गर्भवती महिला कैसे जाएगी अस्पताल’, महिला लीला साहू ने फिर सांसद से लगाई गुहार, कहा- हेलीकाप्टर नहीं सड़क चाहिए
Leela Sahu Viral Video: ‘6-6 गर्भवती महिला कैसे जाएगी अस्पताल’, महिला लीला साहू ने फिर सांसद से लगाई गुहार, कहा- हेलीकाप्टर नहीं सड़क चाहिए

Leela Sahu Viral Video
- लीला साहू ने सांसद को दिया साफ संदेश
- “हेलीकॉप्टर नहीं, सड़क दो”
- बरसात में दलदल बन जाती हैं सड़कें
सीधी: Leela Sahu Viral Video चुनावी मौसम में जिन नेताओं ने गली-गली घूमकर जनता से हाथ जोड़कर वादों की झड़ी लगाते हैं, लेकिन वहीं नेता चुनाव जीतने के बाद कुर्सी पर बैठकर जनता की परेशानियों को नजर अंदाज करते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के सीधी जिले से सामने आया है।
Leela Sahu Viral Video दरअसल, यहां की रहने वाली एक महिला लीला साहू अपने इलाके की खराब सड़क को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रही है कि 'हम सासंद जी से कहना चाहते हैं कि हमारे खातिर हेलीकाप्टर भेजने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं ही एक इस गांव की गर्भवती महिला नहीं हूं। मेरे जैसे यहां 6 गर्भवती महिला है, साथ ही मरीज भी है। महिला लीला साहू ने कहा कि हमे हेलीकाप्टर की जरूरत नहीं है हमें रोड दे दिजिए इतना ही हमारे लिए बहुत है।'
'इसके अलावा महिला लीला साहू ने ये भी अपील की है कि खराब सड़कों की वजह से हमारे गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं और जो भी जा रहे हैं खराब सड़क की वजह से गिर जा रहे हैं। यहां इतना मरीज है कि अस्पताल तक नहीं जा पा रहे हैं। रोड होगी तो एंबुलेंस तो न सही, लेकिन प्राइवेट गाड़ी तो आएगी। उन्होंने अपील की है कि गांव के खातिर हमें रोड दे दीजिए।'
आपको बता दें कि खड्डी खुर्द गांव की सड़कें बरसात में दलदल में तब्दील हो जाती हैं। न तो कोई वाहन वहां तक पहुंच पाता है, न ही एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाएं। गांव में कुल 6 गर्भवती महिलाएं हैं, जो प्रसव की कगार पर हैं और हर एक की जान खतरे में है। सड़क की मांग को लेकर लीला साहू ने पहले 2024 में एक वीडियो के माध्यम से आवाज उठाई थी, जिसमें उन्होंने स्थानीय नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था।
हमें हेलीकॉप्टर से नहीं जाना है हमें सड़क चाहिए @DrRajesh4BJP #GoodDay pic.twitter.com/4qlnRobhhW
— Leela sahu (@Leelasahu_mp) July 12, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लीला साहू ने कहा है कि उन्हें हेलीकॉप्टर नहीं, पक्की सड़क चाहिए, ताकि गांव की महिलाएं और मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सकें।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Woman Leela Sahu again appealed to the MP
सीधी
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm