भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी : चौहान

भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी : चौहान

भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी : चौहान
Modified Date: March 3, 2024 / 01:00 am IST
Published Date: March 3, 2024 1:00 am IST

भोपाल, दो मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और आगामी लोकसभा चुनाव में विदिशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बनाए गए शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी राज्य की सभी 29 संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश की जनता के दिल में हैं। भाजपा सभी 29 सीट जीतेगी। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’’ का नारा भी लगाया।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के बारे में चर्चा की है।

चौहान ने कहा, ‘‘एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर मैं पूरी ताकत से काम करूंगा।’’

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में