पूर्व आईपीएस अधिकारी मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

पूर्व आईपीएस अधिकारी मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

पूर्व आईपीएस अधिकारी मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
Modified Date: September 11, 2024 / 01:17 pm IST
Published Date: September 11, 2024 1:17 pm IST

भोपाल, 11 सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व विशेष पुलिस महानिरीक्षक विजय यादव को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार ने मंगलवार को यादव के साथ तीन अन्य सूचना आयुक्तों, उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद), वंदना गांधी (सामाजिक कार्यकर्ता) और ओंकार नाथ (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) को भी नियुक्त किया।

विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति के सदस्यों की बैठक में यह फैसला किया गया। चयन समिति के सदस्यों में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके शामिल थे।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में