मप्र : राज्य प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति और चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मप्र : राज्य प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति और चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मप्र : राज्य प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति और चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Modified Date: March 4, 2024 / 12:54 am IST
Published Date: March 4, 2024 12:54 am IST

भोपाल, तीन मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के राज्य प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति और चार अन्य के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में जांच के आदेश दिये थे, जिसके बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के कुलपति सुनील कुमार, विश्वविद्यालय के वित्तीय नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, इस धोखाधड़ी के कथित लाभार्थी पूर्व रजिस्ट्रार आर एस राजपूत और एक संगठन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कुलपति सुनील कुमार इस समय छुट्टी पर हैं।

लखनऊ से रविवार रात को लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही वित्तीय अनियमितताओं की एक घटना उनके संज्ञान में आई है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और विश्वविद्यालय के लेखा विभाग में तैनात सभी अधिकारियों को हटाने और उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

भाषा रवि कांत धीरज

धीरज


लेखक के बारे में