बेटियों के गुजारा भत्ते की राशि पाने के लिए नीतीश भारद्वाज की पत्नी अदालत पहुंचीं

बेटियों के गुजारा भत्ते की राशि पाने के लिए नीतीश भारद्वाज की पत्नी अदालत पहुंचीं

बेटियों के गुजारा भत्ते की राशि पाने के लिए नीतीश भारद्वाज की पत्नी अदालत पहुंचीं
Modified Date: February 24, 2024 / 01:10 am IST
Published Date: February 24, 2024 1:10 am IST

भोपाल, 23 फरवरी (भाषा) अभिनेता नीतीश भारद्वाज की आईएएस पत्नी स्मिता भारद्वाज ने मुंबई की एक पारिवारिक अदालत में आवेदन देकर आग्रह किया है कि उनके पति लंबे समय से अपनी बेटियों को प्रतिमाह दस-दस हजार रुपये नहीं दे रहे हैं इसलिए उनकी संपत्ति बेच दी जाए।

स्मिता का अपने पति के खिलाफ तलाक का मामला चल रहा है।

उनके वकील चिन्मय वैद्य ने मुंबई के बांद्रा में एक पारिवारिक अदालत में दरख्वास्त देने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि प्रति बेटी 10,000 रुपये यानी दो बेटियों के लिए प्रतिमाह 20,000 रुपये के अंतरिम आदेश पर दिसंबर 2022 से बहुत बकाया हो गया है जिसे प्राप्त करने की कार्यवाही की गयी है। दिसंबर, 2022 से यह राशि नहीं दी गयी है, इसलिए मुझे अपनी मुवक्किल की ओर से आवेदन दायर करना पड़ा।’’

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में