भोपाल, 14 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने से विकास की गति बढ़ेगी।
इससे पहले दिन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाले एक उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी अपनी रिपोर्ट में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की।
यादव ने कहा, ‘‘ लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव साथ होने से विकास को बढ़ावा मिलेगा, जबकि अलग-अलग समय पर चुनाव होने से विकास बाधित होता है।’’
भाषा सं दिमो खारी
खारी