मप्र के मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिारिषद के सदस्य सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करेंगे

मप्र के मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिारिषद के सदस्य सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करेंगे

मप्र के मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिारिषद के सदस्य सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करेंगे
Modified Date: March 3, 2024 / 10:35 pm IST
Published Date: March 3, 2024 10:35 pm IST

भोपाल, तीन मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करेंगे।

यादव ने लखनऊ से लौटने के बाद रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उनके अयोध्या रवाना होने से पहले कैबिनेट की एक बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि मार्च में उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने का फैसला फरवरी में भक्तों की भीड़ से बचने के लिए लिया गया था।

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के साथ उनकी पत्नियां भी होंगी।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में