अगले दो साल तक चुनाव नहीं लडूंगी, गंगा पुनरुद्धार के लिए काम करूंगी: उमा भारती
अगले दो साल तक चुनाव नहीं लडूंगी, गंगा पुनरुद्धार के लिए काम करूंगी: उमा भारती
भोपाल, सात मार्च (भाषा) वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले दो साल तक चुनाव नहीं लड़ेंगी और इसके बजाय गंगा नदी के पुनरुद्धार के लिए काम करेंगी। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। उनकी यह घोषणा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित किये जाने के कुछ दिनों बाद आई है। इस सूची में भारती का नाम नहीं है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ’22 जनवरी को, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान, मैंने अशोक सिंघल, (विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) के दृढ़ संकल्प को देखा, जिन्होंने पवित्र मंदिर के निर्माण के लिए काम किया था। उस दिन, मैंने पवित्र गंगा (पुनरुद्धार) का काम पूरा करने का फैसला किया।” मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा, ‘मैं दो साल तक चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैंने 24 जनवरी (जनवरी) को भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष को यह बता दिया था। परसों मैंने अपना निर्णय सार्वजनिक करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को ईमेल किया था।” भारती ने कहा, ‘गंगा जी मेरी मां हैं। मैंने गंगा के लिए सरकार और पार्टी से समर्थन का अनुरोध किया है।’ भारती नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री थीं। उन्होंने कहा कि चूंकि (चुनाव नहीं लड़ने के) उनके फैसले के बारे में जनता को नहीं बताया गया, इसलिए उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात करने का फैसला किया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान, भारती ने कहा था कि वह 2024 का आम चुनाव लड़ेंगी। सांसद रहते हुए भी गंगा के लिए काम करने के बारे में पूछे जाने उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं हो सकता। मैं अपनी संसद सीट को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं हमेशा झांसी के लोगों के लिए उपलब्ध हूं, जिसका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी। मैं वंचितों के लिए काम करना चाहती हूं।’ लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में, भाजपा ने भोपाल की मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम हटा दिया है और उनकी जगह आलोक शर्मा को मौका दिया है। ठाकुर के बारे में पूछे जाने पर, भारती ने केवल इतना कहा कि उनके मन में ठाकुर के लिए बहुत सम्मान और आदर है, जिन्होंने जेल में अत्यधिक यातना सही थी। ठाकुर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। भारती के मुताबिक, देश में मोदी लहर कायम है और आम चुनाव में भाजपा की आंधी चलने वाली है।भाषा दिमो“We bring the World to you’Disclaimer : This e-mail message may contain proprietary, confidential or legally privileged information for the sole use of the person or entity to whom this message was originally addressed. Please delete this e-mail, if it is not meant for you.
राजकुमारराजकुमार

Facebook


