डूरंड कप में 11 युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा

डूरंड कप में 11 युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा

डूरंड कप में 11 युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा
Modified Date: August 19, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: August 19, 2026 4:27 pm IST

कोलकाता, 19 अगस्त (भाषा) डूरंड कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 11 युवा फुटबॉलरों को प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सम्मान और एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

आयोजकों ने सभी छह ग्रुप से उदीयमान खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।

यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

ग्रुप ए: मोहम्मद अल्ताब हुसैन (साउथ यूनाइटेड एफसी), रिनशीद वी (साउथ यूनाइटेड एफसी)

ग्रुप बी: सैखोम बोरीश सिंह (भारतीय सेना एफटी), वीर अर्जुन जोशी (समलेश्वरी स्पोर्टिंग)

ग्रुप सी: सैमुअल के. वनलालपेका (भारतीय वायु सेना एफटी) और नोरम सोमानंदा सिंह (भारतीय वायु सेना एफटी)

ग्रुप डी: मिडिल डोली (एफसी रैंगडाई)

ग्रुप ई: किरमेन्सखेम मुखिम (लैंग्सिंग एफसी), दावांचा कार्लोस चैलम (नोंगक्सेह एसएस)

ग्रुप एफ: ऋतुराज मोहन (बोडोलैंड एफसी) और लालपेखलुआ लालपेखलुआ (कार्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी)।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में