India Won First Test Match: टीम इंडिया के सामने ढेर हुए श्रीलंकाई शेर.. पहले टेस्ट में रिकॉर्ड अन्तर से दी शिकस्त, इस गेंदबाज ने झटके 10 विकेट

भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया। मानव सुथार ने छह विकेट लेकर जीत दिलाई।

India Won First Test Match: टीम इंडिया के सामने ढेर हुए श्रीलंकाई शेर.. पहले टेस्ट में रिकॉर्ड अन्तर से दी शिकस्त, इस गेंदबाज ने झटके 10 विकेट

India Won First Test Match || Image- BCCI File

Modified Date: August 19, 2026 / 02:30 pm IST
Published Date: August 19, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया
  • मानव सुथार ने छह विकेट झटके
  • दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 आगे

गॉल: मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने बुधवार को यहां श्रीलंका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 165 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। (India Won First Test Match vs Sri Lanka) श्रीलंका की टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 206 रन बनाकर आउट हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन की पारी खेली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मानव सुथार भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। (India Won First Test Match vs Sri Lanka) उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 रन देकर दो जबकि रविंद्र जडेजा (71 रन देकर एक) और मोहम्मद सिराज (15 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया।

यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown