CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती, कल यहां लगेगा रोजगार मेला
CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती, कल यहां लगेगा रोजगार मेला
CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती, कल यहां लगेगा रोजगार मेला /image: AI Generated
- बेमेतरा में 20 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा
- निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं में 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर मिलेगा
- रोजगार मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय ITI बेमेतरा में आयोजित होगा
बेमेतरा। CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बेमेतरा में 20 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा 500 से अधिक विभिन्न पदों (500 Jobs in Chhattisgarh) पर भर्ती की जाएगी।
Bemetara Rojgar Mela 2026 जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निजी क्षेत्र के नियोजकों एवं रोजगार (CG Job Fair 2026) के इच्छुक आवेदकों के बीच एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है। रोजगार मेले के माध्यम से होने वाली नियुक्तियां निजी क्षेत्र की संस्थाओं में रोजगार के लिए होंगी। विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता, कार्य की प्रकृति, वेतनमान, संस्था एवं अन्य आवश्यक जानकारी अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में उपस्थित नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधियों से प्राप्त होगी।
ये है जरुरी दस्तावेज (Bemetara Job Fair )
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी अधिसूचित रिक्त पदों पर अवसर प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। (CG Job News)
कितने बजे से आयोजित होगा रोजगार मेला? (Chhattisgarh Job Fair)
रोजगार मेला (CG Job Fair 2026) 20 अगस्त 2026 को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा में आयोजित होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Chhattisgarh High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए जज, SC कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश
- Monkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya: महिला से 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर! फिर पुलिस ने ऐसी चाल चली कि वापस मिल गए पूरे पैसे, वायरल हो रहा वीडियो

Facebook


