43 वर्ष की वीनस विलियम्स ने बर्मिंघम क्लासिक में जीत दर्ज की

43 वर्ष की वीनस विलियम्स ने बर्मिंघम क्लासिक में जीत दर्ज की

43 वर्ष की वीनस विलियम्स ने बर्मिंघम क्लासिक में जीत दर्ज की
Modified Date: June 20, 2023 / 12:55 pm IST
Published Date: June 20, 2023 12:55 pm IST

बर्मिंघम, 20 जून ( एपी ) सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स ने 43 वर्ष की उम्र में विश्व रैंकिंग में 697वें स्थान पर रहने के बावजूद अपने पसंदीदा ग्रासकोर्ट पर बर्मिंघम क्लासिक में अप्रत्याशित जीत दर्ज की ।

वीनस ने 48वीं रैंकिंग वाली कैमिली जियोर्जी को पहले दौर में तीन घंटे से अधिक समय तक चले मैच में 7 . 6, 4 . 6, 7 . 6 से हराया ।

इस साल के पहले सप्ताह में आकलैंड में हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण वीनस छह महीने तक टेनिस से दूर थी । वापसी पर वह नीदरलैंड में लिबेमा ओपन के पहले दौर में 17 वर्ष की सेलाइन नाएफ से हार गई ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में