Abdul Razzaq Viral Video: ये पूर्व क्रिकेटर करना चाहता है दूसरी शादी, पत्नी से मांगी इजाजत, तो बेटी ने दिया करारा जवाब, वायरल हो रहा वीडियो

Ads

Abdul Razzaq Viral Video: अब्दुल रज्जाक ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद वो पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर हैं। 

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 05:39 PM IST

Abdul Razzaq Viral Video/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • दूसरी शादी को लेकर पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने दिया चौंकाने वाला बयान।
  • पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर आए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक।
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा क्रिकेटर का वीडियो।

Abdul Razzaq Viral Video: नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक अचानक से सुर्ख़ियों में में आ गए हैं। लोगों ने उन्हें ज्यादातर फील्ड पर क्रिकेट खेलते ही देखा है और फैंस से उन्हें हमेशा प्यार भी मिला है। वहीं अब एक टॉक शो में अब्दुल रज्जाक ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद वो पाकिस्तानी आवाम के (Abdul Razzaq Viral Video) निशाने पर हैं।

अब्दुल रज्जाक क्यों हो रहे ट्रोल?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब्दुल रज्जाक पाकिस्तानी एक्ट्रेस और होस्ट निदा यासिर के टॉक शो में पहुंचे. शो के दौरान क्रिकेटर से उनकी मैरिड लाइफ को लेकर सवाल किया गया। अब्दुल ने बताया कि, वो खुद शादी नहीं करना चाहते थे, उन्हें अपनी मां की की वजह से मज़बूरी में शादी की थी। अब्दुल रज्जाक ने शो में कहा- मैं अपनी पत्नी से कहता हूं कि मैं दूसरी शादी कर लेता हूं। (Abdul Razzaq Viral Video)  इतना काम करती हो अकेले, थोड़ा हाथ बंट जाएगा. इसपर निदा यासिर पूछती हैं- तो फिर पत्नी का क्या जवाब होता है। अब्दुल रज्जाक बोले कि इस सवाल पर जवाब उन्हें उनकी बेटी से मिलता है।

अब्दुल ने मां के कहने पर की शादी

Abdul Razzaq Viral Video:  अब्दुल रज्जाक ने अपनी शादी को लेकर बताया कि, उन्हें शादी करनी थी। उनके पास इंग्लैंड, (Abdul Razzaq Viral Video)  कनाडा, अमेरिका से शादी के बहुत ऑफर्स थे और बहुत ही स्ट्रॉन्ग ऑफर्स थे। मगर जब उनका 1996 में डेूब्यू हुआ था उसके बाद उनकी मां ने 1997 में क्रिकेटर से कहा था कि, उनकी ख्वाहिश है कि वो उनकी बहन की बेटी से शादी करें।

दूसरी शादी को लेकर अब्दुल रज्जाक ने कही ये बात

इसके बाद अब्दुल रज्जाक ने आगे कहा- मेरी पत्नी उस वक्त ज्यादा बड़ी नहीं थीं, मगर जब शादी का टाइम आया तो मेरी मां दुनिया में नहीं थीं। मगर फिर मुझे उनकी बात याद आ गई और उनकी आखिरी ख्वाहिश की वजह से मैंने इनसे शादी कर ली। अब्दुल रज्जाक की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम आयशा रज्जाक है। (Abdul Razzaq Viral Video)  दूसरी शादी को लेकर अब्दुल रज्जाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर उन्हें तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-