अभय अल गौना स्क्वाश में जीते, अनाहत बाहर

अभय अल गौना स्क्वाश में जीते, अनाहत बाहर

अभय अल गौना स्क्वाश में जीते, अनाहत बाहर
Modified Date: April 5, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: April 5, 2026 1:15 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) भारत के अभय सिंह ने मिस्र के अल गौना में चल रही पीएसए प्लेटिनम प्रतियोगिता अल गौना ओपन के पुरुषों के एकल वर्ग के पहले दौर में मेजबान देश के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से हराया।

दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने शनिवार को एलीनन के खिलाफ 9-11, 11-8, 3-11, 11-4, 11-8 से जीत हासिल की। ​​

अब अभय का सामना मिस्र के ही छठे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से होगा।

इस बीच महिला एकल में दुनिया की 20वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह को मिस्र की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हानिया अल हम्मामी ने पहले दौर में 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से हरा दिया।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में