दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-2 से हराकर डेम्पो गोवा चैलेंजर्स पहली बार यूटीटी के फाइनल में
दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-2 से हराकर डेम्पो गोवा चैलेंजर्स पहली बार यूटीटी के फाइनल में
पणजी, 24 जुलाई (भाषा) ओलंपियन अल्वारो रोबलेस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के पहले सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-2 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्पेन के अल्वारो रोबलेस ने पुरुष एकल और मिश्रित युगल दोनों मुकाबलों में दमदार खेल दिखाया। उनकी अगुआई में गोवा ने अपने अपराजित अभियान को जारी रखते हुए खिताब से महज एक कदम की दूरी तय कर ली।
गोवा ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद चौथे मैच में जीत सुनिश्चित कर ली।
दबंग दिल्ली की मारिया शियाओ ने बर्नाडेट सोक्स के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम की लय को कुछ देर के लिए रोका, लेकिन इसके बाद अल्वारो रोबलेस और युवा खिलाड़ी सिंड्रेला दास की जोड़ी ने गोवा को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
अभिनंध पीबी ने दिल्ली के कप्तान साथियान ज्ञानसेकरण को हराकर गोवा ने मौजूदा सत्र में अजेय अभियान जारी रखते हुए फाइनल में जगह पक्की कर दी।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


