अभय और चोटरानी ब्रिटिश ओपन स्क्वाश के अगले दौर में

अभय और चोटरानी ब्रिटिश ओपन स्क्वाश के अगले दौर में

अभय और चोटरानी ब्रिटिश ओपन स्क्वाश के अगले दौर में
Modified Date: May 31, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: May 31, 2026 12:28 pm IST

बर्मिंघम, 31 मई (भाषा) भारत के अभय सिंह और वीर चोटरानी ब्रिटिश ओपन स्क्वाश प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं लेकिन रमित टंडन और अनाहत सिंह इस पीएसए डायमंड स्तर के टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने कोलंबिया के मैटियस नुडसेन को 11-8 11-5 11-4 से, जबकि विश्व में 44वें नंबर के खिलाड़ी चोटरानी ने पाकिस्तान के नूर जमां को 11-8 12-14 11-6 11-7 से हराया।

टंडन फ्रांसीसी खिलाड़ी ऑगस्टे डुसोर्ड के खिलाफ मैच के बीच से हट गए। उस समय यह भारतीय खिलाड़ी 14-12 4-7 से पीछे चल रहा था।

महिला वर्ग में विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत मिस्र की विश्व में 36वें नंबर की खिलाड़ी नार्डिन गारास से हार गईं। गारास ने यह मैच 11-8 8-11 11-8 11-9 से जीता।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में