अदिति ने दूसरा कट हासिल किया, आईएसपीएस हांडा के अंतिम दौर में जगह बनाई

अदिति ने दूसरा कट हासिल किया, आईएसपीएस हांडा के अंतिम दौर में जगह बनाई

अदिति ने दूसरा कट हासिल किया, आईएसपीएस हांडा के अंतिम दौर में जगह बनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: August 14, 2022 10:32 pm IST

गेलगॉर्म (उत्तरी आयरलैंड), 14 अगस्त (भाषा) अदिति अशोक यहां आईएसपीएस हांडा विश्व अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरा कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय रहीं।

बेंगलुरू की 24 साल की अदिति ने तीसरे दौर में 71 का स्कोर बनाया जिससे वह 54 होल के बाद एक और कट हासिल करने में सफल रही। वह संयुक्त 34वें स्थान पर चल रही हैं।

पहला कट 36 होल के बाद था जिसे त्वेसा मलिक हासिल करने में नाकाम रही। दूसरा कट को दीक्षा डागर (73, 72 और 76) हासिल नहीं कर सकी जिसमें शीर्ष 35 और टाई खिलाड़ियों ने जगह बनाई।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में