अदिति एवियन चैम्पियनशिप में 22वें स्थान पर पहुंची
अदिति एवियन चैम्पियनशिप में 22वें स्थान पर पहुंची
एवियन लेस बैंस (फ्रांस), 14 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने तीसरे दौर के आखिरी चार होल में तीन बर्डी लगाकर चार अंडर 67 का कार्ड बनाया जिससे वह 22 पायदान की छलांग लगाकर अमुंडी एवियन चैम्पियनशिप में संयुक्त 22वें स्थान पर पहुंच गईं।
अब तक 30 से अधिक मेजर खेल चुकी अदिति का कुल स्कोर तीन दौर के बाद पांच अंडर पर है।
इससे पहले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर ने पहले दौर में 76 के स्कोर के बाद इस प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था। अदिति और दीक्षा दोनों ही पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 80 लाख अमेरिकी डॉलर है, जिसमें से विजेता को 12 लाख डॉलर मिलेंगे।
तीसरे दौर के बाद ऑस्ट्रेलिया की स्टेफ़नी काइरियाकौ जापान की अयाका फुरु और अमेरिका की लॉरेन कफ़लिन से एक स्ट्रोक आगे चल रही हैं।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


