आडवाणी, चावला और मेहता की जीत से शुरुआत

आडवाणी, चावला और मेहता की जीत से शुरुआत

आडवाणी, चावला और मेहता की जीत से शुरुआत
Modified Date: December 6, 2023 / 06:56 pm IST
Published Date: December 6, 2023 6:56 pm IST

चेन्नई, छह दिसंबर (भाषा) कई बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी के अलावा आदित्य मेहता और कमल चावला ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप के 6 रेड स्नूकर स्पर्धा में बुधवार को यहां जीत से शुरुआत की।

‘मिगजॉम’ तूफान के कारण दो दिन के व्यवधान के बाद बुधवार को प्रतियोगिता फिर से शुरू हुई।

पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) का प्रतिनिधित्व कर रहे आडवाणी ने ग्रुप ए के मुकाबले में कर्नाटक के सुफियान अहमद को 4-0 से हराया। आडवाणी ने पिछले महीने दोहा में 26वां विश्व खिताब जीता था।

पिछली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाले रेलवे के कमल चावला ने ग्रुप बी में महाराष्ट्र के हसन बदामी को 4-0 से पराजित किया जबकि पीएसपीबी के आदित्य मेहता ने ग्रुप जी में तमिलनाडु के विजय निचानी को 4-1 से हराया।

इस प्रतियोगिता में कुल 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्हें 16 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाले दो खिलाड़ी नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगे।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में