नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले में बुधवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम ने एक बदलाव करते हुए रविचंद्रन अश्विन की जगह शारदुल ठाकुर को अंतिम एकादश में मौका दिया है।
अफगानिस्तान ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
भाषा आनन्द पंत
पंत