15 साल बाद नेहरा का खुलासा, मैच के दौरान बीच मैदान में धोनी को दी थी गाली

15 साल बाद नेहरा का खुलासा, मैच के दौरान बीच मैदान में धोनी को दी थी गाली

15 साल बाद नेहरा का खुलासा, मैच के दौरान बीच मैदान में धोनी को दी थी गाली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 5, 2020 12:46 pm IST

नई दिल्ली। क्रिक्रेट को अलविदा कह चुके भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने एमएस धोनी पर 15 साल बाद बड़ा खुलासा किया है। नेहरा के मुताबिक उन्होंने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान धोनी को गाली दी थी। लेकिन, गाली सुनने के बाद भी धोनी खामोश रहे थे।

पढ़ें- जब श्रेयस अय्यर को राहुल द्रविड़ ने कहा ‘बॉस’, जानिए ये थी वजह

अब 15 साल बाद इस पर आशीष नेहरा ने अपनी सफाई दी है। आशीष नेहरा ने कहा, ‘मुझे अच्छी तरह से याद है कि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में था, जिसमें धोनी ने शतक जड़ा था. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैं धोनी को गाली दे रहा हूं, क्योंकि धोनी और राहुल द्रविड़ के बीच फर्स्ट स्लिप में से शाहिद आफरीदी का कैच छूट जाता है.’

पढ़ें- पुणे टेस्ट में विकटों की झड़ी लगाने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के इस गेंदबाज…

नेहरा के मुताबिक ‘पहली गेंद पर आफरीदी ने मेरे ओवर में छक्का जड़ा था। भारत-पाकिस्तान मैच में वैसे ही दबाव होता है और अचानक एक मौका बना तो वो छोड़ दिया गया। मैं खुद पर कंट्रोल नहीं रख सका और ऐसी स्थिति में खिलाड़ी अपनी आपा खो देता है.’

पढ़ें- टीम इंडिया- प्रज्वलित, विराट कोहली ने कहा- आइए दुनिया को दिखाते हैं…

आशीष नेहरा ने कहा, ‘हालांकि, मैच के बाद किसी ने कुछ नहीं कहा, क्योंकि मैच में अक्सर ऐसा हो जाता है। ये वीडियो अब भी इतना पोपुलर इसलिए है, क्योंकि इसमें धोनी हैं.’

पढ़ें- मशहूर कोच और कमेंटेटर टॉम मूडी रोहित-वॉर्नर को मानते हैं दुनिया के …

नेहरा ने कहा, ‘लोग सोचते हैं कि यह विशाखापत्तनम वाला मैच है, लेकिन ये मामला अहमदाबाद में खेले गए इसी सीरीज के चौथे मैच का है. हालांकि, मुझे स्वीकार करना चाहिए कि मैंने गलत व्यवहार किया.’


लेखक के बारे में